जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

जांजगीर चाम्पा , 26/06/2026 12:43:48 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

जांजगीर चाम्पा 26 जून 2026 - एडिशनल कलेक्टर (ADM) कार्यालय में पदस्थ एक बाबू का कथित रूप से रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कथित तौर पर बाबू को कुछ राशि देता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद वीडियो में बाबू उस रकम को लेकर अपनी जेब में रखते हुए नजर आता है। इस वीडियो के वायरल होते ही पूरे प्रशासनिक तंत्र में हलचल मच गई है और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो में दिखाई दे रही राशि कितनी है और यह रकम किस काम के बदले दी गई थी। मामले की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। कलेक्टर ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार जांच में यह भी देखा जाएगा कि वायरल वीडियो कब का है, किस स्थान पर रिकॉर्ड किया गया है और इसमें दिख रही राशि वास्तव में किस उद्देश्य से दी गई थी। इसके साथ ही वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति और बाबू की पहचान तथा उनके बीच के संबंधों की भी जांच की जाएगी।

कलेक्टर ने यह भी कहा है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को किसी भी हालत में नहीं छोड़ा जाएगा।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..

छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम

जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..

छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH