वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

नई दिल्ली , 26/06/2026 8:54:07 AM
Anil Tamboli
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

नई दिल्ली 26 जून 2026 - पूर्वी दिल्ली में बीजेपी पार्षद शशि चंदना पर आवारा जानवर ने हमला कर दिया, जिसमें उनके सिर में गंभीर चोट आई है. फिलहाल उनका इलाज पूर्वी दिल्ली में चल रहा है. मंडावली वॉर्ड से एमसीडी पार्षद और बीजेपी नेता शशि चंदना को बुधवार को एक आवारा जानवर ने हमला कर दिया. यह घटना 24 जून को सुबह करीब 10 बजे हुई, जब वह अपने इलाके में एक मंदिर से वापस लौट रही थीं।

शशि चंदना ने समाचार एजेंसी पीटीआई को फोन पर बताया कि जानवर सामने से दौड़ता हुआ आया और उन्हें हवा में उछाल दिया. इससे उनका सिर सड़क पर लगा और उन्हें और भी चोटें आईं. उन्होंने कहा कि इलाके में आवारा जानवरों को लेकर उन्होंने एमसीडी में कई बार शिकायत की थी, लेकिन कोई खास कार्रवाई नहीं हुई. शशि चंदना के पति मोहन चंदना ने बताया कि उनका इलाज पूर्वी दिल्ली के निर्माण विहार स्थित एक नर्सिंग होम में चल रहा है और डॉक्टर उन पर नजर रखे हुए हैं।

उन्होंने बताया कि चंदना की पसलियों में भी चोट आई है. डॉक्टरों ने सारी जांच कर ली है और अब रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे यह पता चलेगा कि चोट कितनी गंभीर है. मोहन चंदना ने यह भी आरोप लगाया कि इलाके में कई लोग गैरकानूनी तरीके से डेयरी चलाते हैं और दूध निकालने के बाद जानवरों को सड़क पर ही छोड़ देते हैं. यह घटना ऐसे समय आई है जब दिल्ली में आवारा जानवरों की समस्या लगातार बढ़ रही है और नगर निगम इस पर काबू करने की कोशिश कर रहा है।

ताज़ा समाचार

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..

छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम

जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH