मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

उत्तर प्रदेश , 26/06/2026 9:07:21 AM
Anil Tamboli
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

एटा 26 जून 2026 - उत्तरप्रदेश के एटा जिले में शुक्रवार सुबह ताजिया के जुलूस के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। इसमें एक युवक की दर्दनाक मौत हुई है, जबकि सात लोग जख्मी हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी सामने आई कि एटा के अलीगंज इलाके में मोहर्रम पर जुलूस के दौरान ताजिया बिजली की हाईटेंशन लाइन से टकराया था। इससे ताजिया में करंट दौड़ गया और कई लोग इसकी चपेट में आ गए। ताजिया में करंट दौड़ने से जुलूस में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन ने तुरंत स्थिति को संभालने की कोशिश की। सभी घायलों को अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालांकि, तब तक एक युवक की मौत हो चुकी थी, जिसकी पहचान शेख के रूप में हुई है।

मृतक के चाचा इरफान खान ने IANS को बताया कि पुलिस प्रशासन की मौजूदगी के बीच ताजिया का जुलूस निकाला जा रहा था। वहां 11 हजार की लाइन थी। ताजिया बिजली की लाइन से टकराया था, जिससे कई लोग घायल हो गए। इनमें से भतीजे शेख की मौत हो चुकी है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद हम लोग सीधे अस्पताल पहुंचे हैं।

मृतक शेख के एक रिश्तेदार आरिफ खान ने कहा, "पुरानी रिवाज के अनुसार ताजिया निकाला जा रहा था। तब यह ताजिया पुरानी तहसील के पास पहुंचा था, वहां गाड़ी भी खड़ी थीं। उन्हें हटाने और बिजली सप्लाई रोकने के लिए बोला गया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जुलूस के दौरान ताजिया बिजली की लाइन टकरा गया था।

ताज़ा समाचार

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..

छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम

जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH