सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती 26 जून 2026 - इस वक्त सक्ती कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम जोंगरा से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा अज्ञात आरोपी दिनदहाड़े महिला को गोली मार कर उसकी हत्या करने का प्रयास किया है। जोंगरा गांव में गोली चलने की सूचना पर सक्ती के तेज तर्रार थाना प्रभारी लखन पटेल पूरी दल बल के साथ जोंगरा पँहुच गए है। और मामले की जांच के साथ गोली चलाने वाले अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही है।
हालांकि खबर लिखे जाने तक ना तो पीड़ित महिला का नाम उजागर हुआ है और ना गोली चलाने के पीछे के उद्देश्य का खुलासा हो पाया है। फिलहाल पुलिस के सभी आला अधिकारी जोंगरा गांव पँहुच गए है और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ले रहे है।
अगर सूत्रों की माने तो जख्मी महिला नव विवाहिता है और इस वारदात के पीछे किसी करीबी का हाथ माना जा रहा है। उम्मीद है कि सक्ती के दबंग SP प्रफुल्ल ठाकुर के मार्गदर्शन में जल्द ही मामले का खुलासा कर अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार किए लिया जाएगा। फिलहाल जिला मुख्यालय के निकट इस वारदात के बाद लोगो मे दहशत और आक्रोश का माहौल है।
इस खबर पर लगातार अपडेट जारी रहेगी..
















