आज का राशिफल, दिनांक 20 सितम्बर 2025 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे
रायपुर 20 सितंबर 2025 - ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 20 सितंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। जानें 20 सितंबर 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और कौन-सी राशियां रहें सतर्क।
मेष राशि - आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। जीवनसाथी के लिए भी आप कोई नई बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। यदि परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी। नव विवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।
वृषभ राशि - आज आपको किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा और आपके खर्च बढ़ेंगे, लेकिन आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहने से आपको ज्यादा टेंशन नहीं होगी, लेकिन आपको भविष्य को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने की आवश्यकता है। आप अपनी किसी पुरानी गलती से परेशान रहेंगे। आपको बिजली के उपकरणों से थोड़ा दूरी बनाकर रखनी होगी।
मिथुन राशि - आज आप अपने पेंडिंग कामों को निपटाने की पूरी कोशिश करेंगे। धर्म के मार्ग पर चलकर आपको परम सुख की प्रति होगी और आप गरीबों की सेवा के लिए भी आगे आएंगे। आप अपने आलस्य को त्याग कर कामों को पूरा करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा, नहीं तो बाद में इसके लिए उन्हें समस्या अवश्य आएगी।
कर्क राशि - कारोबार कर रहे लोगों का यदि कोई काम अटका हुआ था, तो वह भी पूरा होगा, जिससे स्थिति भी बेहतर होगी। धन आगमन के रास्ते खुलेंगे। माता-पिता आपको से आप पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। आपकी किसी नए घर मकान आदि को खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती हैं। आप कोई लोन भी अप्लाई कर सकते हैं।
सिंह राशि - आज आर्थिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास बेहतर रहेंगे। आपको अपने काम पर फोकस करके आगे बढ़ना होगा। आपके मन में यदि किसी बात को लेकर कोई डर बना हुआ है, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करें। आप अपने किसी जरूरी काम को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आप वाणी व व्यवहार पर थोड़ा संयम रखें। परिवार में किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। आपकी कोई प्रॉपर्टी को लेकर डील फाइनल हो सकती है, जो लंबे समय से अटकी हुई थी।
कन्या राशि - आज का दिन आपके लिए साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। विदेशो से व्यापार कर रहे लोगों को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी, उनकी किसी बात को लेकर कहां सुनी हो सकती है। छात्रों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। पार्टनरशिप आपके लिए अच्छी रहेगी।
तुला राशि - आज आपको अपने बढ़ते खर्चों को योजना बनाकर चलना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको नौकर चाकरों का पूरा सुख मिलेगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होने से आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। आपको अपने माताजी से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। धन को लेकर यदि कोई काम रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।
वृश्चिक राशि - आज का दिन आपके लिए किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सहकारियों का पूरा लाभ मिलेगा, लेकिन आप किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहे और आप आज अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे। आपको किसी पुरानी गलती को लेकर पछतावा होगा।
धनु राशि - आज आपको अपने बिजनेस में भाई व बहनों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। आपको अपने किसी पारिवारिक मामले को मिल बैठकर निपटने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आपका कोई पुराना लेन-देन आपके लिए समस्या बन सकता है।
मकर राशि - आज आपकी कार्य कुशलता बेहतर रहेगी और आप पूरी कूटनीति से कामों को करेंगे। आपके बॉस को आपका काम करने का तरीका खूब पसंद आएगा। आपका कोई परिजन आपके घर आ सकता है। आप उनके साथ में लगे नजर आएंगे। भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको की कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
कुंभ राशि - आज का दिन आपके लिए साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके कुछ नए प्रयास बेहतर रहेंगे और आपको कोई साइड इनकम की संभावना है, लेकिन आप कार्य क्षेत्र में किसी पॉलिटिक्स का हिस्सा ना बनें, नहीं तो इससे आपके आपसी संबंध खराब हो सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग आपके साथी के साथ समय बिताएंगे।
मीन राशि - आज आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा और आपके मन में टेंशन भी रहेगी, जिससे आपका काम करने में मन भी थोड़ा कम लगेगा। आपको कोई बैंक से संबंधित काम आ सकता है, जो आपको परेशान करेगा। आप किसी काम को लेकर यदि यात्रा पर जा रहे थे, तो थोड़ा सावधानी बरते क्योंकि उसमें आपकी आपको कोई समस्या खड़ी हो सकती है।
















