पूर्व CM भूपेश बघेल को नगर निगम ने जारी किया नोटिस , बघेल ने चुटकी लेते हुए कहा कि मैं वचन देता हूं कि..

रायपुर , 12/09/2025 12:27:01 AM
Anil Tamboli
पूर्व CM भूपेश बघेल को नगर निगम ने जारी किया नोटिस , बघेल ने चुटकी लेते हुए कहा कि मैं वचन देता हूं कि..

रायपुर 12 सितम्बर 2025 - पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रायपुर नगर निगम द्वारा उनके पुराने सरकारी आवास के लिए संपत्ति कर का नोटिस भेजा गया है। यह नोटिस उस बंगले के लिए जारी किया गया है जो पहले उनके मुख्यमंत्री रहते “पाटन सदन” के नाम से जाना जाता था। अब वही आवास वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का “कुनकुरी सदन” बन चुका है। नगर निगम ने भूपेश बघेल को 7,258 रुपए का कर भुगतान नोटिस भेजा है।

इस नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर चुटीला पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, “मैं माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को 7,258 रुपए अदा करने का वचन देता हूँ! वैसे तो शासकीय आवास में संपत्ति कर नहीं लगता, फिर भी जिस पाटन सदन को मैंने पौने दो साल पहले ही खाली कर दिया था, आज विष्णुदेव सरकार ने मुझे नोटिस भेजा है।

मुझे बताया गया है कि मुझे 7,258 रुपए का भुगतान करना है। भले ही यह नोटिस अवैध हो, लेकिन फिर भी मैं माननीय मुख्यमंत्री जी की इच्छा पूरी करूँगा। अच्छा है कि वे भी तैयार रहें क्योंकि उनकी सरकार ‘कुनकुरी सदन’ का भी तो टैक्स मांगेगी!” उनकी इस प्रतिक्रिया ने राजनीतिक गलियारों में हल्का-फुल्का माहौल बना दिया है, लेकिन साथ ही प्रशासनिक प्रक्रिया को लेकर सवाल भी खड़े कर दिए हैं।

पूर्व CM भूपेश बघेल का कहना है कि सरकारी आवास खाली कर देने के बाद उन पर कर वसूली करना अनुचित है, क्योंकि सरकारी नियमों के तहत ऐसे आवासों पर संपत्ति कर नहीं लगाया जाता।

इस मामले में रायपुर नगर निगम के कमिश्नर विश्वदीप से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि “हम मामले की पूरी जांच करेंगे और आवश्यक जानकारी एकत्र कर उचित कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कर वसूली की प्रक्रिया नियमानुसार ही की जाएगी और किसी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर उसे सुधार लिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH