छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर , 13/03/2026 2:19:26 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर 13 मार्च 2026 - बलरामपुर जिले के कुसमी के त्रिपुरी ग्राम में मिले अफीम की खेती के बाद कोरंधा थाना क्षेत्र के ग्राम तुर्रीपानी में भी पुलिस ने अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया। पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए करोड़ों की अफीम के साथ  दो अरोपियों को भी गिरफ्तार किया। आरोपियों के द्वारा 1.47 एकड़ जमीन पर अफीम की खेती की जा रही थी।

दरअसल, कोरंधा क्षेत्र के ग्राम तुर्रीपानी खुजुरी में अफीम की खेती करने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दी। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा और एसपी वैभव बैंकर मौके पर पहुंचे तो करीब 1.47 एकड़ भूमि पर अफीम की खेती मिली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को भी पकड़ा। दोनों आरोपी पुलिस को आते देखकर भाग रहे थे। इसी दौरान घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सहादुर नगेशिया 34 वर्ष और दुईला नगेशिया 40 वर्ष के रूप में हुई। दोनों आरोपी ग्राम खजुरी के ही निवासी है।

पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए 1.47 एकड़ जमीन पर 18 क्विंटल अफीम जब्त किया गया। जब्त अफीम की कीमत दो करोड़ से ज्यादा आंकी गई है। आरोपियों के विरूद्ध NDPS एक्ट की धारा 8 और 18 के तहत कार्रवाई की गई।

कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने बताया कि "मुखबीर से अफीम की खेती की सूचना प्राप्त होन पर राजस्व, पुलिस, वन विभाग और पंचायत की टीम मौके पर पहुंची। टीम द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण करने पर जांच के दौरान अफीम की खेती होना पाया गया, जिस पर NDPS एक्ट के प्रावधानों के तहत सभी ऐजेंसियों को सम्मिलित करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कार्यवाही की गई।

इस दौरान अफीम के जड़, तना, फूल, पत्ती, फल को जब्त कर तौल किया गया जिसका वजन 18 क्विंटल 83 किलोग्राम जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये है। जिस पर NDPS की धारा 8 एवं 18 के तहत कार्यवाही कर FIR दर्ज की गई है और 2 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - बोरे में बंद अज्ञात युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बोरे में बंद अज्ञात युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - देवर और भाभी एक दूसरे को दे बैठे थे दिल, शारीरिक संबंध बनाने के दौरान कुछ ऐसे हुआ कि..
छत्तीसगढ़ - देवर और भाभी एक दूसरे को दे बैठे थे दिल, शारीरिक संबंध बनाने के दौरान कुछ ऐसे हुआ कि..
सक्ती - चौपाटी की सड़क पर अंगद बनकर खड़े हुए ट्रेफिक प्रभारी YN, मिल गए यम के चार दूत, फिर हुआ यह..
सक्ती - चौपाटी की सड़क पर अंगद बनकर खड़े हुए ट्रेफिक प्रभारी YN, मिल गए यम के चार दूत, फिर हुआ यह..
बहु के साथ ससुर ने किया यह कांड, पति को जानकारी होने पर दिया तलाक, पीड़िता पंहुची थाने
बहु के साथ ससुर ने किया यह कांड, पति को जानकारी होने पर दिया तलाक, पीड़िता पंहुची थाने
छत्तीसगढ़ - अचानक आई तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, धरासाई हुए बिजली के खंभे, कई गांवों में ब्लैकआउट
छत्तीसगढ़ - अचानक आई तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, धरासाई हुए बिजली के खंभे, कई गांवों में ब्लैकआउट
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..
छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर लगी रोक, अब नही मिलेगी बूंद भर ईंधन
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर लगी रोक, अब नही मिलेगी बूंद भर ईंधन
छत्तीसगढ़ - कुख्यात लेडी डॉन मुस्कान रात्रे जिलाबदर, मुस्कान रात्रे की आपराधिक हिस्ट्री जानकर हो जाएंगे हैरान..
छत्तीसगढ़ - कुख्यात लेडी डॉन मुस्कान रात्रे जिलाबदर, मुस्कान रात्रे की आपराधिक हिस्ट्री जानकर हो जाएंगे हैरान..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH