छत्तीसगढ़ - खुद पर आग लगाकर थाने में घुसी विवाहिता, पुलिसकर्मियों में मची अफरातफरी

रायपुर , 10-09-2025 6:49:16 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - खुद पर आग लगाकर थाने में घुसी विवाहिता, पुलिसकर्मियों में मची अफरातफरी

रायपुर 10 सितंबर 2025 - रायपुर में बुधवार को महिला थाना परिसर में काउंसलिंग के लिए आई एक महिला ने अचानक खुद पर आग लगा ली। आग की लपटों में घिरी महिला चीखते-चिल्लाते हुए थाने के अंदर घुस गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत कपड़े व पानी डालकर किसी तरह आग को बुझाया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पीड़ित महिला का नाम वर्षा गोस्वामी है। वह पति-पत्नी के विवाद को लेकर महिला थाने में काउंसलिंग के लिए आई थी। दोपहर करीब 12:30 बजे वह थाने के बाहर बैठी हुई थी। अचानक उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली और दौड़ते हुए थाने के अंदर घुस गई।

पीड़िता की बहन रेणु धनगर ने बताया कि वर्षा ने साल 2020 में रायपुर के शिवम गोस्वामी से लव मैरिज की थी। शादी के बाद से ही शिवम उसे लगातार प्रताड़ित करता रहा। रेणु ने आरोप लगाया कि शिवम जुआ और सट्टा खेलता है और घर आकर पत्नी से मारपीट करता है। कई बार उसने धमकी दी कि वह बहन-भाई को चाकू मार देगा और घर में आग लगा देगा। रेणु ने बताया कि दिवाली के पहले भी उसने वर्षा का सिर फोड़ दिया था। इस संबंध में पुरानी बस्ती थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार रात को भी उसने वर्षा को घर से बाहर निकाल दिया और गर्दन पर पैर रखकर जान से मारने की धमकी दी।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने परिवार वालों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप  में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH