सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में फिल्म एक्ट्रेस अनुष्का गिरफ्तार , जूनियर कलाकारों से कराती थी देह ब्यापार

महाराष्ट्र , 09-09-2025 1:25:29 AM
Anil Tamboli
सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में फिल्म एक्ट्रेस अनुष्का गिरफ्तार , जूनियर कलाकारों से कराती थी देह ब्यापार

ठाणे 09 सितम्बर 2025 - महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक 41 वर्षीय महिला एक्ट्रेस को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस ने यह कार्रवाई एक गोपनीय सूचना के आधार पर अंजाम दी। आरोपी महिला की पहचान अनुष्का मोनी मोहन दास के रूप में हुई है, जो खुद भी फिल्म और टेलीविजन जगत से जुड़ी रही है।

पुलिस के अनुसार, अनुष्का न केवल इस अवैध धंधे में सक्रिय रूप से शामिल थी, बल्कि उसने कई अन्य महिला कलाकारों को भी इसमें जबरन धकेला था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो महिला कलाकारों को रेस्क्यू किया, जो कि टीवी सीरियल्स और बांग्ला फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

इस केस में पुलिस ने दो नकली ग्राहकों को इस्तेमाल किया, जिन्होंने आरोपी महिला से संपर्क कर ‘डील’ फिक्स की। इसके बाद अनुष्का ने उन्हें मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर स्थित काशिमीरा के एक मॉल में बुलाया। जैसे ही महिला ने नकली ग्राहकों से पैसे लिए, पहले से तैयार पुलिस टीम ने मौके पर छापा मार कर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस के सहायक पुलिस आयुक्त मदन बल्लाल ने बताया कि आरोपी को मानव तस्करी से संबंधित भारतीय न्याय संहिता की धारा 143(3) और पिटा अधिनियम (Immoral Traffic Prevention Act) के तहत गिरफ्तार किया गया है। वहीं, रेस्क्यू की गई दोनों महिलाओं को सुरक्षा और पुनर्वास के लिए एक शेल्टर होम भेजा गया है।

अधिकारियों ने कहा कि अब इस बात को लेकर जांच की जा रही है, जिससे यह पता लग सके कि आरोपी महिला इस धंधे में कब से लिप्त थी। क्या इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं? पुलिस को शक है कि इस रैकेट का नेटवर्क मुंबई और आसपास के इलाकों तक फैला हो सकता है। फिलहाल पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH