छत्तीसगढ़ - पत्नी को VIDEO कॉल कर पति झूला फाँसी पर , पत्नी मोबाईल पर देखती रह गई

महासमुंद , 14/08/2025 5:08:46 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पत्नी को VIDEO कॉल कर पति झूला फाँसी पर , पत्नी मोबाईल पर देखती रह गई

महासमुंद 14 अगस्त 2025 - सरकारी स्कूल में पदस्थ शिक्षक ने अपनी पत्नी के साथ वीडियो कॉल पर बात करते हुए फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस पूरी घटना को उसकी पत्नी ने वीडियो कॉल पर अपनी आंखों से देखा। घटना रात लगभग 2 बजे की है। घटना महासमुंद जिले के वार्ड नंबर 3 राम वाटीका की है।

जानकारी के मुताबिक 37 वर्षीय दिनेश साहू पिथौरा के ग्राम छिंदौली स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में वर्ग-2 शिक्षक के पद पर कार्यरत थे, ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी चंदेश्वरी साहू मीटिंग के सिलसिले में मुंबई गई हुई थीं। वह परफेक्ट हर्बल लाइफ कंपनी में काम करती हैं।

देर रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। विवाद के बीच अचानक गुस्से में आए दिनेश साहू ने कमरे में लगे सीलिंग फैन पर फंदा लगाया और वीडियो कॉल पर ही पत्नी के सामने आत्महत्या कर ली। इस दौरान दिनेश साहू के कमरे में उनकी दो छोटी बेटियां सो रही थीं, जिन्हें इस वारदात की भनक तक नहीं लगी। 

यह भयावह दृश्य देखकर चंदेश्वरी घबरा गईं और तुरंत घर के किरायेदार को फोन कर घटना की सूचना दी। लेकिन जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तब तक दिनेश की मौत हो चुकी थी। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर महासमुंद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

महासमुंद पुलिस के ने बताया कि मृतक के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है और उसकी विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि मोबाइल की चैट और कॉल रिकॉर्ड से इस आत्महत्या के पीछे के असली कारण का पता चल सकता है।

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH