अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , बांग्लादेशी कॉलगर्ल सहित 09 आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र , 12-08-2025 12:16:54 AM
Anil Tamboli
अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , बांग्लादेशी कॉलगर्ल सहित 09 आरोपी गिरफ्तार

पालघर 12 अगस्त 2025 - महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार करते हुए देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया और एक किशोरी समेत पांच महिलाओं को बचा लिया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। नाबालिग सहित महिलाओं को कथित रूप से देश के विभिन्न स्थानों में तस्करी कर ले जाया गया था। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए इन लोगों में से छह आरोपी और 14 वर्षीय लड़की सहित तीन पीड़िताएं बांग्लादेशी नागरिक हैं।

नायगांव थाने के अधिकारी ने बताया कि तस्करी के बाद भारत लाई गई किशोरी को पेय पदार्थ में नशीली दवाएं मिलाकर दी गई और इंजेक्शन दिए गए, गर्म चम्मच से उसे दागा गया और देह व्यापार में धकेल दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ के कर्मियों ने गुप्त सूचना के आधार पर वसई इलाके के नायगांव में 26 जुलाई को एक फ्लैट पर छापेमारी की, जिसके बाद देय व्यापार के इस गिरोह का पर्दाफाश हुआ। उन्होंने बताया कि किशोरी समेत सभी पीड़ितों को कथित तौर पर नवी मुंबई, महाराष्ट्र के पुणे, गुजरात, कर्नाटक और देश के अन्य स्थानों पर तस्करी कर ले जाया गया था।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में मुख्य आरोपी मोहम्मद खालिद अब्दुल बापारी (33), एजेंट जुबैर हारून शेख (38) और शमीम गफ्फार सरदार (39) शामिल हैं। अब्दुल बापारी कथित तौर पर पीड़ितों को देह व्यापार के मकसद से विभिन्न शहरों में भेजता था। इसके साथ गिरफ्तार किए गए लोगों में 33 और 32 वर्ष की दो महिलाएं भी हैं, जिन्होंने कथित तौर पर किशोरी को बांग्लादेश से भारत में प्रवेश दिलाने में मदद की थी।

उन्होंने बताया कि इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए देश के विभिन्न स्थानों पर पुलिस की टीम भेजी गई हैं। पुलिस ने बताया कि अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम, विदेशी अधिनियम और पासपोर्ट अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH