देशी शराब दुकान का सुपरवाइजर और सेल्समेन गिरफ्तार , दो दिन का कलेक्शन लेकर हुए थे फरार ,,

महासमुंद , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
देशी शराब दुकान का सुपरवाइजर और सेल्समेन गिरफ्तार , दो दिन का कलेक्शन लेकर हुए थे फरार ,,
महासमुंद 04 दिसम्बर 2020 - महासमुंद देशी शराब दुकान का लाखों रुपए लेकर फरार होने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सुपर वाइजर और सेल्समैन ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस ने आरोपीयो के कब्जे से नकदी जब्त किया है. पुलिस ने बताया कि सुमीत फैशेलिटिस लिमिटेड के जिला समंवयक प्रवेश कुमार जैन ने 01 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि देशी शराब दुकान के सेल्समैन कमलेश पांडे दो दिन का बिक्री रकम 10 लाख 76 हजार 180 रुपए बैंक में जमा करने के लिए निकला था. लेकिन उसे जमा किए बिना फरार हो गया है शिकायत के बाद मामले में सिटी कोतवाली महासमुंद में अपराध दर्ज किया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने त्वरित कार्रवाई करने जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारियों को नाकाबंदी करने निर्देशित किया. तकनीकी सहायता एवं मुखबिर से पूछताछ कर उक्त व्यक्ति के संबंध में जानकारी इकट्ठी की गई, जिससे पता चला कि कमलेश पांडे पिता देवी प्रसाद पांडे अन्गुल ओडिशा में अपने रिश्तेदार के घर गया है।

जिस पर से एक टीम तत्काल तैयार कर अन्गुल रवाना किया गया, जहां टीम पहुंचकर आरोपी के रूकने के संभावित स्थानों पर निगाह रखते हुए कई स्थानों का सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया. उसके बाद संभावित ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की गई. अन्गुल में बहन मीनाक्षी दुबे के घर पर दबिस दे कर आरोपी कमलेश पाण्डे पिता देवीप्रसाद पांडे (28) एवं रवि पाण्डे पिता देवी प्रसाद पांडे (36) को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 30 नवंबर को देशी शराब दुकान दलदली रोड़ महासमुन्द से 29 एवं 30 नवंबर का बिक्री रकम करीब 10 लाख 12 हजार 850 रुपए को बैंक में जमा करने की बात कहकर किराया के मकान गांधी चौक महासमुंद ले गया, वहां से अपने भाई रवि पाण्डे को साथ में लेकर मोटर साइकिल सीजी 04 डी जेड 3164 से दोनों पिथौरा गए. पिथौरा बस स्टैण्ड के पास अपने पहचान के व्यक्ति के पास मोटर साइकिल छोड़कर एक किराया का गाड़ी लेकर अन्गुल ओडिशा अपने बहन के घर चले गए. आरोपियों के कब्जे से 10 लाख 12 हजार 850 रुपए नकद बरामद किया गया. शेष राशि को वाहन खर्च एवं खाने पीने में खर्च करना बताया गया।

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH