नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत का फुंका गया पुतला , गुड़ाखू और पानी के साथ रखा गया था समोसा

जांजगीर चाम्पा , 01/06/2025 11:31:08 PM
Anil Tamboli
नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत का फुंका गया पुतला , गुड़ाखू और पानी के साथ रखा गया था समोसा

जांजगीर चाम्पा 01 जून 2025 - विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा नगर मंडल चांपा के आह्वान पर युवा मोर्चा के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान चांपा नगर में डॉ चरणदास महंत का पुतला दहन कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया। 

प्रदर्शन के दौरान चरणदास महंत के पुतले के साथ उनके कुछ प्रतीक चिह्न भी रखे गए जिनमें समोसा, गुड़ाखू और पानी की बोतल शामिल थी। पुतला दहन के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने "नेता प्रतिपक्ष हाय-हाय" के नारे भी लगाए। 

भाजपा युवा मोर्चा चांपा के अध्यक्ष गिरीश मोदी ने विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कहा कि कांग्रेस, बार-बार चुनावी पराजय और केंद्र सरकार की सफलता से हताश होकर प्रधानमंत्री पर असंयमित और अपमानजनक बयानबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि "ऑपरेशन सिंदूर" की सफलता से बौखलाकर कांग्रेस नेता देश को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। डॉ. महंत के उस बयान पर जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री को "बायोलॉजिकल नहीं" बताया और "उनके शरीर में हवा, पानी और गोबर हो सकता है" जैसे शब्दों का प्रयोग किया, भाजपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

भाजपा नेता कार्तिकेश्वर ने चेतावनी दी कि इस तरह के बयान यदि जारी रहे तो भाजपा और उग्र आंदोलन करेगी। सिंदूर पर की गई बयानबाजी एक निकृष्ट सोच को दर्शाती है। कांग्रेस पर बार-बार देश विरोधी बयान देने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे बयान संविधान और राष्ट्र दोनों के लिए अपमानजनक हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH