छत्तीसगढ़ - पति ही निकला महिला पंचायत सचिव की हत्या का आरोपी , इसलिए उतारा था मौत के घाट

कोरबा , 26-07-2025 10:24:28 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पति ही निकला महिला पंचायत सचिव की हत्या का आरोपी , इसलिए उतारा था मौत के घाट

कोरबा 26 जुलाई 2025 - कोरबा में महिला पंचायत सचिव की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पति ने बताया कि उसने प्रेम विवाह किया था। लेकिन शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के बीच घर के कामकाज को लेकर विवाद होने लगा था। जिससे तंग आकर उसने पत्नी की हत्या कर लाश को आग लगा दी थी। ताकि पुलिस को ये घटना खुदकुशी लगे। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

बता दे कि पिछले दिनों सिविल लाइन थाना क्षेत्र में महिला सचिव की अधजली लाश घर में मिली थी। मृतिका सुषमा खुसरों की मौत की जानकारी उसके पति अभिनेक ने ही पुलिस को दी थी। उसने पुलिस को बताया था कि वह घर से बाहर गया हुआ था। जब वह वापस घर लौटा तो उसकी पत्नी घर के कमरें में अधजली हालत में मृत पड़ी थी। इस घटना की जानकारी के बाद मृतिका की मां ने हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इस घटना की जांच कर रही थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतिका का गला घोंटकर हत्या किये जाने का खुलासा हुआ। जिसके बाद पुलिस ने मृतिका के पति अभिनेक का हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों पंचायत विभाग में सचिव के पद पदस्थ थे। साल 2023 में उसने सुषमा से प्रेम विवाह किया। शादी के कुछ माह बाद ही दोनों के बीच घर के कामकाज को लेकर विवाद होने लगा। दोनों के बीच इन्ही बातों को लेकर दूरियां आने लगी थी। अभिनेक ने बताया कि वह अपनी पत्नी से अलग होने की भी बात कह चुका था, लेकिन सुषमा ने उसे छोड़ने से इंकार कर दिया था।

हत्या से एक दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। आये दिन के विवाद से तंग आकर उसने पत्नी को रास्ते से हटाने की ठान लिया। दूसरे दिन उसने पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसकी लाश को आग के हवाले कर दिया। लेकिन लाश पूरी तरह से जल न सकी। हत्या के इस खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH