छत्तीसगढ़ - पहली पत्नी से तलाक लिए बगैर दूसरी शादी करना डॉक्टर को पड़ा भारी , हुआ सस्पेंड

कांकेर , 26/07/2025 8:42:55 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पहली पत्नी से तलाक लिए बगैर दूसरी शादी करना डॉक्टर को पड़ा भारी , हुआ सस्पेंड

कांकेर 26 जुलाई 2025 - डॉक्टर ने पहली शादी करने के सात माह बाद ही दूसरी शादी भी कर ली। पहली पत्नी से डॉक्टर ने तलाक भी नहीं लिया। दूसरी शादी की बात पता चलने पर पहली पत्नी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत की। जिस पर डॉ मिथिलेश साहू को निलंबित कर दिया गया है। डॉ मिथलेश साहू कांकेर जिले के नरहरपुर विकासखंड के अमोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ थे। पहली पत्नी ने उन पर FIR भी करवाई हैं।

आधिकारिक दस्तावेजों के मुताबिक, डॉ. साहू ने 26 मई 2023 को महासमुंद निवासी डिगेश्वरी साहू से विधिवत विवाह किया था। लेकिन 8 जनवरी 2024 को उन्होंने धमतरी निवासी सृष्टि साहू से दूसरी शादी कर ली, जबकि पहली पत्नी जीवित हैं और तलाक भी नहीं हुआ था। यह छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 22 का प्रत्यक्ष उल्लंघन है।

नियम उल्लंघन की पुष्टि के बाद छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के अंतर्गत डॉ. साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। उन्हें रायपुर स्थित संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं के अधीन अटैच किया गया है। अब वे पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय छोड़ नहीं सकते। इस मामले में दोष सिद्ध होने पर सात साल तक की जेल या जुर्माना या दोनों का प्रावधान है।

मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर की पहली पत्नी डिगेश्वरी साहू और परिजनों ने कांकेर जिले के तत्कालीन CMHO को लिखित शिकायत दी थी। मामला मीडिया और सोशल मीडिया में तेजी से फैल गया। ट्विटर और फेसबुक पर #DoctorBigamy ट्रेंड करने लगा। आम जनता से लेकर विभागीय सहकर्मी तक इस मामले को लेकर हैरान थे। 

ताज़ा समाचार

सक्ती - स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक और उपलब्धि किया अपने नाम, जटिल आपरेसन कर महिला को दी नई जिंदगी..
सक्ती - स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक और उपलब्धि किया अपने नाम, जटिल आपरेसन कर महिला को दी नई जिंदगी..
छत्तीसगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल सहित ये 08 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल सहित ये 08 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - हेडमास्टर की हत्या के बाद गांव में भारी बवाल, आरोपियों के घर मे लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील
छत्तीसगढ़ - हेडमास्टर की हत्या के बाद गांव में भारी बवाल, आरोपियों के घर मे लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील
रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार
रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल
छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..
छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..
छत्तीसगढ़ - स्कूल जा रहे हेडमास्टर की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या, वारदात से मची सनसनी..
छत्तीसगढ़ - स्कूल जा रहे हेडमास्टर की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या, वारदात से मची सनसनी..
जांजगीर चाम्पा - जुआ खेलते उमाशंकर साहू सहित 09 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता..
जांजगीर चाम्पा - जुआ खेलते उमाशंकर साहू सहित 09 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता..
छत्तीसगढ़ - महिला के साथ गैंगरेप, तीन अज्ञात ट्रक चालकों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - महिला के साथ गैंगरेप, तीन अज्ञात ट्रक चालकों ने दिया वारदात को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH