शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी , प्रेमिका ने खाया जहर तो प्रेमी ने..

उत्तर प्रदेश , 26/07/2025 10:05:31 PM
Anil Tamboli
शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी , प्रेमिका ने खाया जहर तो प्रेमी ने..

झांसी 26 जुलाई 2025 - उत्तर प्रदेश के झांसी में शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका ने एक साथ जहर खा लिया. लेकिन प्रेमी ने विषाक्त को निगला नहीं और उगल दिया. जिससे उसकी जान बच गई. हालांकि, जब प्रेमिका की मौत की खबर प्रेमी को मिली तो उसने ललितपुर रेलवे मार्ग पर ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. मृतका की पहचान 20 वर्षीय कामिनी राजपूत, पत्नी आजाद राजपूत के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार कामिनी झांसी में बबीना थाना क्षेत्र के भड़रा गांव की रहने वाली थी. उसका मायका ग्वाबली गांव में है. 21 जून 2023 को कामिनी की शादी आजाद के साथ हुई थी. दोनों से 8 महीने की एक बेटी भी है. आरोप है कि शादी से पहले कामिनी का मायके में रहने वाले रविंद्र नाम के शख्स से प्रेम-प्रसंग चलता था। हालांकि, इसकी जानकारी घरवालों को नहीं थी. 10 दिन पहले ही कामिनी अपने मायके आई थी. यहां सबकुछ ठीक था. 23 जुलाई की रात 11 बजे कामिनी ने जहर खा लिया।

23 जुलाई की रात करीब 11 बजे रविंद्र ने फोन कर घर के पीछे कामिनी को बुलाया था. जब कामिनी वहां पहुंची तो रविंद्र सल्फास की गोली लेकर खड़ा था. जिसके बाद दोनों ने एक साथ सल्फास की गोली मुंह में डाल ली. हालांकि, कामिनी ने सल्फास निगल लिया. जबकि रविंद्र ने गोली थूक दिया. इसके बाद रविंद्र भाग गया. तबीयत बिगड़ने पर कामिनी ने घर के अंदर जाकर छोटे भाई को जगाया और उसे बताया कि उसने जहर खा लिया है. जिसके बाद परिजन उसे एक अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां से उसे झांसी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया. यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बबीना थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते कामिनी और रविंद्र ने जहर खा लिया था. रविंद्र को उल्टी होने पर गोली बाहर निकल गई, जबकि कामिनी गोली निगल गई. इलाज के दौरान कामिनी की मौत हो गई. हालांकि, जब इसकी जानकारी रविंद्र को हुई तो वह घर से चला गया और मध्य प्रदेश में दतिया जिले के बसाई में ललितपुर रेल मार्ग पर ट्रेन से कटकर जान दे दी. रविंद्र की 4 साल पहले शादी हुई थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH