छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी हायवा को मारी टक्कर , हादसे में 03 लोगो की मौत

महासमुंद , 25/05/2025 11:00:14 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी हायवा को मारी टक्कर , हादसे में 03 लोगो की मौत

महासमुंद 25 मई 2025 - तुमगांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर कोडार डैम के पास खड़ी एक हाइवा से तेज रफ़्तार कार जा टकराई, इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि, अन्य 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कार से बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना तुमगांव थाना क्षेत्र की है। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

पुलिस के मुताबिक, नरहरपुर (कांकेर) में एसबीआई बैंक के मैनेजर चंदन अभिषेक अपनी पत्नी, 6 साल के बेटे, माता-पिता और चालक के साथ झारखंड के बोकारो से रायपुर जा रहे थे। तभी अचानक उनकी कार क्रमांक RJ 09 CD 1008 राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर कोडार के पास खड़ी हाइवा क्रमांक CG 13 BD 7222 से टकरा गई। इस हादसे में चंदन के पिता अवध किशोर पांडेय (69 वर्ष) और माता चित्रलेखा पांडेय (65 वर्ष) के साथ ही चालक ईश्वर ध्रुव (34 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं, चंदन अभिषेक, उनकी पत्नी खुशबू कुमारी और बेटा ध्रुव अभिषेक गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि हाइवा बिना किसी संकेत के सड़क के किनारे खड़ी थी, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले में धारा 285, 125(a), 106(1) और मोटरयान अधिनियम 1988 (संशोधन 2015, 2019) की धारा 122 व 119 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की जांच जारी है।

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..

छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट

सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..

छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत

छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH