छत्तीसगढ़ - पूर्व CM भूपेश बघेल पर FIR से तेज हुई राजनीति , कांग्रेस हुआ हमलावर..

रायपुर , 02-04-2025 2:48:03 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पूर्व CM भूपेश बघेल पर FIR से तेज हुई राजनीति , कांग्रेस हुआ हमलावर..

रायपुर 02 अप्रैल 2025 - महादेव ऑनलाइन सट्टा एप से जुड़े घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत 21 लोगों पर FIR दर्ज की है। इस मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल सहित कई प्रमुख नाम शामिल हैं। CBI की कार्रवाई के बाद छत्तीसगढ़ में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने इस कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार इस प्रकार की जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष को डराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में असली अपराधियों को बचाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब महादेव सट्टा एप अवैध है तो सरकार इसे बंद क्यों नहीं कर रही?।

CBI की FIR में भूपेश बघेल का नाम छठे नंबर पर दर्ज किया गया है, जबकि इस घोटाले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को आठवें नंबर पर रखा गया है। इसे लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है और कहा कि यह पूरा मामला राजनीतिक प्रतिशोध का परिणाम है।

पूर्व पंचायत मंत्री और कांग्रेस नेता अमितेश शुक्ल ने CBI की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा, “यह सोचने वाली बात है कि आखिर FIR क्यों हुई? यह पूरी तरह से राजनीतिक साजिश लगती है। अगर जांच निष्पक्ष होती तो असली अपराधी सबसे पहले गिरफ्त में होते।”

इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर सरकार पर लगातार हमलावर बनी हुई है। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि यह कार्रवाई केवल राजनीतिक दबाव बनाने के लिए की गई है और इसका उद्देश्य विपक्षी नेताओं को परेशान करना है।

सक्ती के सटोरिया पार्षद को लेकर ब्रम्हानंद का बड़ा खुलासा , आज रात..

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH