छत्तीसगढ़ - शादी के दौरान दूल्हे के दोस्त ने नाबालिग के साथ कि गंदी हरकत, आहत नाबालिग ने लगाई फाँसी

कोरबा , 16/03/2026 6:58:11 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शादी के दौरान दूल्हे के दोस्त ने नाबालिग के साथ कि गंदी हरकत, आहत नाबालिग ने लगाई फाँसी

कोरबा 16 मार्च 2026 - शादी समारोह के दौरान एक युवक की घिनौनी हरकत से परेशान नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना कोरबी पुलिस चौकी की है। छेड़छाड़ और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में पुलिस ने दूल्हे के दोस्त को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।

घटना 08 मार्च की रात की बताई जा रही है। गांव में एक युवक की शादी का कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें रिश्तेदारों के साथ दूल्हे के कई दोस्त भी पहुंचे थे। सूरजपुर जिले का रहने वाला 19 वर्षीय नरेंद्र उइके भी अपने दोस्त की शादी में शामिल होने दो दिन पहले से गांव में ठहरा हुआ था। शादी समारोह के दौरान उसकी नजर घर में आई 15 वर्षीय नाबालिग पर थी। देर रात कार्यक्रम के बीच आरोपी युवक ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।

इसी दौरान नाबालिग के पिता को चीखने की आवाज सुनाई दी। जब वह मौके पर पहुंचा तब युवक को बेटी के साथ गलत हरकत करते देख लिया और उसे मौके पर पकड़ लिया। शादी का माहौल बिगड़ने से बचाने के लिए पीड़ित परिवार ने तत्काल कोई हंगामा नहीं किया और बेटी को लेकर घर लौट आए।

युवक की हरकत से नाबालिग गहरे मानसिक आघात में थी। लोक लज्जा और मानसिक पीड़ा से परेशान होकर उसने उसी दिन तड़के गांव के पास एक पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH