छत्तीसगढ़ - तीन आरोपियों ने विधवा महिला के साथ किया गैंगरेप, पंचायत में रुपये लेकर मामले को दबाया

बालोद , 16-03-2026 6:47:29 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तीन आरोपियों ने विधवा महिला के साथ किया गैंगरेप, पंचायत में रुपये लेकर मामले को दबाया

बालोद 16 मार्च 2026 - छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पार्टी से लौट रहे तीन युवकों ने एक आदिवासी विधवा महिला को जबरन उठाकर सुनसान इलाके में ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने महिला को करीब 300 मीटर दूर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया और विरोध करने पर मारपीट भी की। पीड़िता ने पहले गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी, जहां बैठक कर आरोपियों से 40-40 हजार रुपये दंड लेकर मामले को दबाने की शर्मनाक कोशिश की गई।

पंचायत में न्याय नहीं मिलने पर पीड़िता थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। यह मामला बालोद थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार घटना 22 फरवरी 2026 की रात करीब 9 बजे की है। पीड़िता ने पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि गांव करहीभदर के रहने वाले विकास सिन्हा, रोशन कुमार साहू और कमल कुमार सेन उसे रात करीब 9 बजे जबरन उठाकर ले गए। इसके बाद उसे सुनसान जगह पर ले जाकर रात 12 बजे तक जबरदस्ती सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने पीड़िता के साथ अश्लील गाली-गलौज की और किसी को बताने पर कोई विश्वास नहीं करेगा कहकर धमकाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की।

पीड़िता की शिकायत के बाद बालोद थाना में BNS की विभिन्न धाराओं तथा अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास सिन्हा (26 वर्ष) और कमल कुमार सेन (23 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने घटना को स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों आरोपियों को 14 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पूरे मामले में पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि घटना को लेकर ग्राम समिति में बैठक की थी और आरोपियों से 40-40 हजार रुपये अर्थदंड लेकर मामले को दबा दिया था, लेकिन महिला को लगा कि उसे न्याय नहीं मिला। इसके बाद वह बालोद थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद बालोद पुलिस ने तीन लोगों के ऊपर सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। साथ ही ग्राम समिति में जो लोग बैठक कर आरोपियों को बचाने के लिए पैसा लेकर मामले को रफा-दफा किया, उन दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों के ऊपर भी मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

छत्तीसगढ़ - तीन आरोपियों ने विधवा महिला के साथ किया गैंगरेप, पंचायत में रुपये लेकर मामले को दबाया

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - अंतर्राज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, IPL में सट्टा खेलाते 07 सटोरिये गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - अंतर्राज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, IPL में सट्टा खेलाते 07 सटोरिये गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन का मौका, रिजल्ट से असंतुष्ट 10वीं और 12वीं के छात्र इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन
छत्तीसगढ़ - पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन का मौका, रिजल्ट से असंतुष्ट 10वीं और 12वीं के छात्र इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन
छत्तीसगढ़ - श्मशान में जलती चिता से उड़ी चिंगारी से पूरा घर जलकर खाक, बाल बाल बचा पूरा परिवार
छत्तीसगढ़ - श्मशान में जलती चिता से उड़ी चिंगारी से पूरा घर जलकर खाक, बाल बाल बचा पूरा परिवार
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप  में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH