छत्तीसगढ़ के एक अंग्रेजी शराब दुकान में मारपीट और चाकूबाजी , दोनों पक्षों के खिलाफ काउन्टर FIR दर्ज ,,

महासमुंद , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के एक अंग्रेजी शराब दुकान में मारपीट और चाकूबाजी , दोनों पक्षों के खिलाफ काउन्टर FIR दर्ज ,,
महासमुन्द 17 नवम्बर 2020 - महासमुन्द के एक शराब दुकान में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और चाकूबाजी का मामला सामने आया है। 

सिटी कोतवाली में दोनों पक्षों ने मारपीट और चाकूबाजी मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि ग्राम बेमचा वार्ड क्रमांक 13 निवासी मनीष विदानी ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि वह अंग्रेजी शराब दुकान का सुपर वाइजर है। 

16 नवम्बर की रात साढ़े 09 बजे सुनील साहू, अंशुल साहू, भरत जांगड़े के साथ शराब की बिक्री का हिसाब कर के निकल रहे थे। उसी समय हेमंत रोहिला, उल्लास वर्मा, तिलक राज रोहिला और नमन रोहिला गेट पर उपस्थित गार्ड को धक्का देकर भट्टी परिसर अंदर बलपूर्वक घुसकर शराब मागने लगे। 

शराब नहीं देने पर गाली-गलौज करने लगे और गाली देने से मना ​करने पर मारपीट करने लगे। वही दूसरे पक्ष उल्लास वर्मा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 16 नवम्बर को हेमन्त रोहिला ने अंग्रेजी देशी शराब भट्टी से फोन किया कि आज केस ज्यादा है, मोटर सायकल से नहीं ले जा पाउगा कार लेकर आने कहा जिसके बाद उल्लास तिलक के साथ शराब भट्टी पहुँचा। 

जहां एक लड़के को पहले से मारपीट किया जा रहा था उल्लास ने दुकान के कर्मचारी से पूछा कि क्यों मारा जा रहा है तो कर्मचारी ने कहा कि युवक एसडीएम का आदमी हूं कहकर शराब मांग रहा था। तभी उल्लास ने मारपीट करने से मना किया तो अंशुल उल्लास के साथ गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगा। 

अंशुल ने अपने फोन से पापा को काल कर रहा हूं कहकर उल्लास को बाउड्रीवाल के अंदर बंद कर दिया। उसके बाद धीरज शरफराज, मनीश विदानी व भरत वहा पर 20 से 25 लड़के लेकर उल्लास, तिलक व हेमन्त को मारपीट करने लगे। इसी बीच रिंकू महानंद ने धारदार हथियार निकाल कर वार करने लगा। 

सिटी कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान पर काउंटर रिपोर्ट दर्ज कर मनीष विदानी के रिपोर्ट पर उल्लाश वर्मा, तिलक राज रोहिला, हेमन्त रोहिला, नमन रोहिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं उल्लास वर्मा के रिपोर्ट पर रिंकू महानंद, अंशूल, धीरज शरफराज, मनीष विदानी, भरत के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।

ताज़ा समाचार

माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH