छत्तीसगढ़ - 05 आरोपियों ने छात्रा के साथ किया गैंगरेप , मृत समझ के जंगल मे छोड़ कर हुए फरार

सूरजपुर , 15-10-2024 7:07:59 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 05 आरोपियों ने छात्रा के साथ किया गैंगरेप , मृत समझ के जंगल मे छोड़ कर हुए फरार
सूरजपुर 15 अक्टूबर 2024 - सूरजपुर जिले में हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या का मामला अभी शांत भी नही हुआ है, इसी बीच जिले में 12वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि स्कूल में पढ़ने वाले पूर्व क्लासमेट ने छात्रा का अपहरण करने के बाद अपने 5 साथियों के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। छात्रा के बेहोश होने पर उसे मृत समझकर आरोपी भाग निकले। छात्रा के साथ गैंगरेप की ये घटना रामानुजनगर थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक सूरजपुर जिले के श्रीनगर में एक गांव की 12वीं की छात्रा अपने सहेलियों के साथ दशहरा कार्यक्रम देखने पहुंची थी इस दौरान 9वीं और 10वीं में सहपाठी रहा युवक कांता सिंह युवती को मिला, दोनों के बीच बातचीत हुई। इस दौरान छात्रा ने कांता सिंह से पानी मांगा। कांता सिंह ने छात्रा को पानी की बोतल लाकर दी। बताया जा रहा है कि कांता सिंह ने पानी की बोतल में कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया था। पानी पीने के बाद छात्रा को नींद आने लगी। 

छात्रा ने सहेलियों से घर चलने की बात कही। इस बीच आरोपी कांता ने छात्रा को घर छोड़ की बात कहकर झांसे में ले लिया। छात्रा आरोपी के झांसे में आकर उसके साथ बाइक पर घर के लिए रवाना हो गयी। लेकिन इसी बीच आरोपी कांता सिंह ने गांव के बाहर जंगल में छात्रा को ले गया, वहां उसके 5 और साथी पहुंच गए। सभी आरोपियों ने छात्रा के साथ हैवानियत करते हुए गैंगरेप किया।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि छात्रा को लेकर श्रीगनर और उसके बाद सूरजपुर हॉस्पिटल इलाज के लिए पहुंचे। पुलिस रिपोर्ट नहीं होने के कारण अस्पतालों में उसका इलाज शुरू नहीं हुआ। इसके बाद परिजन मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर छात्रा को लेकर पहुंचे।

इस घटना की जानकारी पूर्व डिप्टी सीएम TS सिंहदेव को मिलने पर उन्होने तत्काल इस पर संज्ञान लिया। बताया जा रहा है कि टीएस सिंहदेव ने आईजी अंकित गर्ग को फोन कर पुलिस के गैर जिम्मेदाराना रवैए पर नाराजगी जताई। इसके बाद जाकर पुलिस ने पीड़ित छात्रा की शिकायत लिखी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH