छत्तीसगढ़ - कलेक्टर को निपटाने के चक्कर मे खुद निपटे भाजपा नेता , पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

बीजापुर , 06/08/2024 7:35:21 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कलेक्टर को निपटाने के चक्कर मे खुद निपटे भाजपा नेता , पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता
बीजापुर 06 अगस्त 2024 - भाजपा नेता अजय सिंह की मुश्किलें बढ़ गयी है। पहले कलेक्टर से विवाद की वजह से चर्चाओं में आये, फिर आदिवासी युवक के साथ दुर्व्यवहार मामले में गिरफ्तारी हुई, और अब भाजपा नेता की पार्टी ने भी छुट्टी कर दी है। पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया है।

बता दें कि बीजापुर के भाजपा नेता अजय सिंह पर भैरमगढ़ के आदिवासी युवक के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा था। जिसके बाद रविवार को पुलिस ने अजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। पार्टी ने इसे गंभीरता से लिया और इसे अनुशासनहीनता मानते हुए पार्टी से बाहर कर दिया। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री जगदीश रोहरा ने निष्कासन आदेश जारी किया है। 

विधानसभा चुनाव के कुछ दिन बाद ही अजय सिंह ने भाजपा ज्वाइन किया था। एक समय कांग्रेस के बड़े नेता में अजय सिंह की गिनती होती थी, वो युवा आयोग के सदस्य भी रह चुके थे। लेकिन स्थानीय विधायक से विवाद की वजह से वो पार्टी के खिलाफ हो गये। बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ दी।

पिछले दिनों बीजापुर के पूर्व कलेक्टर अनुराग पांडेय के साथ उनका विवाद हुआ था। उसका आडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ था। अजय सिंह ने धमकी दी थी, कि अनुराग पांडेय को कलेक्टर के हटा दूंगा। इक्तेफाक ऐसा बना कि धमकी के 5 दिन के भीतर कलेक्टर को हटाने का आदेश जारी हो गया। 

ये मुद्दा अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक आदिवासी युवक के साथ गाली गलौज मामले में उन पर FIR हो गयी और फिर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

ताज़ा समाचार

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH