छत्तीसगढ़ - गुरुचरण होरा पर महिला पत्रकार ने लगाया अश्लील हरकत करने का आरोप , FIR हुआ दर्ज

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - गुरुचरण होरा पर महिला पत्रकार ने लगाया अश्लील हरकत करने का आरोप , FIR हुआ दर्ज
दुर्ग 05 फरवरी 2024 - ग्रैंड विजन न्यूज के चेयरमैन गुरुचरण होरा पर महिला पत्रकार से अश्लील हरकत व छेड़खानी का आरोप लगा है। पुलिस ने महिला पत्रकार की शिकायत पर गुरुचरण होरा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 24 जनवरी 2024 को दुर्ग एसपी को महिला पत्रकार ने लिखित शिकायत की थी, जिसके आधार पर आज मीडिया संस्थान के चेयरमैन गुरुचरण होरा के खिलाफ 354 A और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

महिला पत्रकार ने अपने शिकायत में कहा है कि गुरुचरण  होरा अकेले उन्हें कमरे में बुलाते थे और शारीरिक संबंध का दवाब बनाते थे। हालांकि इस मामले में जब गुरुचरण होरा से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया, तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

दुर्ग की महिला ने अपनी शिकायत में खुद को स्वतंत्र पत्रकार बताते हुए आरोप लगाया है कि भिलाई-सुपेला के आफिस आने पर केबल आपरेटर के जरिये उसे बुलवाया जाता था, जहां उसके साथ अकेले में अश्लील हरकत की जाती थी। शिकायत में महिला पत्रकार ने न्यूज चैनल के चेयरमैन पर गलत तरीके से छूने, अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है।  यही नहीं बार-बार महिला पत्रकार को सेक्सुअल कंप्रोमाइज करने का दवाब डाला जाता था। आरोप के मुताबिक 5 जनवरी को भी इस तरह की हरकतें की गयी थी।

शिकायत के मुताबिक महिला पत्रकार से गुरुचरण होरा ने कहा कि चार साल से तुम्हे कंप्रोमाइज करने बोल रहा हूं, लेकिन तुम मान नहीं रही हो। न्यूज चैनल चलाने दिया है, तो क्या तुम मेरे काम नहीं आओगी। देर रात बात करने के लिए दवाब बनाया जाता था। 

5 जनवरी की होरा की हरकत के बाद महिला पत्रकार ने मैसेज में ये लिखकर भेज दिया कि अब वो उनके दवाब में नहीं आयेगी साथ ही नंबर भी ब्लाक कर दिया। महिला पत्रकार ने आरोप लगाया है कि गुरुचरण होरा और उनके गुंडों से उन्हें जान का खतरा है। महिला ने इस मामले में व्हाट्सएप चैटिंग और साक्ष्य पेन ड्राइव में सौंपा है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH