छत्तीसगढ़ - पतंग के मांझे से बाईक सवार का गला कटा , ईलाज के दौरान हुई मौत

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पतंग के मांझे से बाईक सवार का गला कटा , ईलाज के दौरान हुई मौत
दुर्ग 22 जनवरी 2024 - भिलाई तीन थाना अंतर्गत जी केबिन निवासी अज्जू (18 साल) पिता विरेंद्र का मांझे से गला कट गया। आसपास के लोगों ने उसे लहूलुहान हालत में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचाया। वहां से उसे दुर्ग जिला अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना जी केबिन चरोदा की है। 

सोमवार सुबह 10.30 बजे के करीब देव बलौदा जाने वाली सड़क के पास कुछ लड़के पतंग उड़ा रहे थे। इसी दौरान अज्जू अपनी बाइक में पीछे विहान को बैठाकर कहीं जा रहा था। अचानक पतंग का मांझा उसके गले से फंस गया। अज्जू की बाइक आगे जाने से मांझा उसके गले में कस गया और गले को काट दिया।

अज्जू लहू लुहान होकर बाइक सहित वहीं गिर गया। इससे विहान के सिर में गहरी चोट आई। आसपास के लोगों ने तुरंत 112 को फोन करके बुलाया। दोनों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे दुर्ग जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

दुर्ग में डॉक्टरों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन गला अधिक कट जाने और खून बह जाने से उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं पांच साल के विहान की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मरचुरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..

छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत

छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..

छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH