शिक्षा मंत्री की छुट्टी , तीन मंत्रियों के बदले प्रभार , मुख्यमंत्री ने किया बड़ा फेरबदल

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शिक्षा मंत्री की छुट्टी , तीन मंत्रियों के बदले प्रभार , मुख्यमंत्री ने किया बड़ा फेरबदल
पटना 20 जनवरी 2024 - आखिरकार शिक्षा मंत्री की छुट्टी हो गयी। बिहार में तीन मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया गया है। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर से शिक्षा विभाग छीन कर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता को शिक्षा विभाग का नया मंत्री बनाया गया है। चंद्रशेखर को अपेक्षाकृत कम महत्वपूर्ण महकमा गन्ना विभाग का जिम्मा दिया गया है। रात नौ बजे के बाद मुख्य सचिव के हस्ताक्षर से शनिवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की गयी।

वहीं राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का अतिरिक्त प्रभार लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित यादव को दिया गया है। यह कहा जा रहा कि चंद्रशेखर को शिक्षा विभाग से विदा किए जाने को ले शुक्रवार को ही उस समय सहमति बन गयी थी जब लालू प्रसाद और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक अणे मार्ग जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भेंट की थी।

इसे शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक के साथ शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की अनबन भी माना जा रहा। अपर मुख्य सचिव केके पाठक जब छुट्टी पर गए थे तो शिक्षा मंत्री ने सार्वजनिक रूप से यह कहा था वह शिक्षा विभाग से विदा हो गए। वह काम नहीं करना चाहते थे इसी वजह से छोड़कर चले गए।

यह चर्चा तेजी से फैली कि के के पाठक अब शिक्षा विभाग में वापस नहीं लौटेंगे। इसी दौरान मु्ख्यमंत्री ने के के पाठक को बुलवाया। मुख्यमंत्री से बातचीत के अगले ही दिन के के पाठक ने शिक्षा विभाग में योगदान कर लिया। यह कहा जा रहा था कि अपर मुख्य सचिव व मंत्री के बीच अनबन की वजह से शिक्षा विभाग का कामकाज प्रभावित हो रहा है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH