छत्तीसगढ़ - बिजली विभाग के इंजीनियर की संदेहास्पद हालत में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बिजली विभाग के इंजीनियर की संदेहास्पद हालत में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी
दुर्ग 30 नवंबर 2023 - दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय इंजीनियर का शव फंदे पर लटका मिला। मृतक बिजली कंपनी CSPDCL  में पदस्थ था। मृतक के पीछे से दोनों हाथ बंधे थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, मोहन नगर थाना क्षेत्र के काटुलबोर्ड नर्सिंग विहार कॉलोनी निवासी प्रतीक साहू इंजीनियर के पद पर रायपुर में पदस्थ था। मृतक के पिता भी बिजली विभाग रायपुर डंगनिया में पदस्थ है। साथ ही उसकी माता भी शासकीय कर्मी है। प्रतीक दुर्ग में अपने माता-पिता के साथ रहता था। दोनों पिता पुत्र रायपुर से अप डाउन करते थे। बुधवार की सुबह प्रतीक के माता पिता नौकरी में चले गए थे। प्रतीक ने अपने पिता को सुबह फोन कर जानकारी दी कि चरौदा के पास उसकी कार खराब हो गई है। इसलिए वह ड्यूटी पर नहीं गया और घर ही है।

परिजन जब वापस आए तो प्रतीक का कमरा अंदर से बंद था। माता-पिता ने सोचा कि वो आराम कर रहा होगा। काफी समय बाद जब प्रतीक अपने कमरे के बाहर नहीं निकला तो खिड़की से झांक कर देखा। कमरे के अन्दर प्रतीक का शव फंदे में लटका हुआ था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस की उपस्थिति में अंदर कमरे में प्रवेश किया। मृतक के हाथ पीछे से बंधे हुए थे। प्रतीक के शव को फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। 

पूछताछ में जानकारी मिली है कि लंबे समय से प्रतीक डिप्रेशन में था। वह ऑफिस में भी बहुत कम ही अपने सहकर्मियों से बातचीत करता था और अकेला ही रहना पसंद करता था। घर में भी वो लंबे समय तक कमरे में बंद रहता था। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का पता चल पायेगा। 

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH