छत्तीसगढ़ - अपहृत छात्रा जंगल से सकुशल बरामद , आरोपी भी गिरफ्तार , दोनो से पूछताछ जारी

जशपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अपहृत छात्रा जंगल से सकुशल बरामद , आरोपी भी गिरफ्तार , दोनो से पूछताछ जारी
जशपुर 29 नवंबर 2023 - सहेली के साथ स्कूल जा रही 11वी की छात्रा का कार सवार अज्ञात आरोपी ने कथित तौर पर अपहरण कर फरार हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद छात्रा को बरामद करने के लिए पुलिस द्वारा की जा रही नाकाबंदी से घबरा कर अपहरण कर्ता पीड़ित छात्रा को जंगल में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित छात्रा को जंगल से सुरक्षित बरामद करने के साथ ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के छत्तीसगढ़ और झारखंड की अंर्तराज्यीय सीमा पर स्थित लोदाम चौकी क्षेत्र की है। 

जानकारी के अनुसार चौकी क्षेत्र के एक गांव की रहवासी छात्रा बुधवार की सुबह लगभग पौने 10 बजे अपनी एक सहेली के साथ घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। पीडिता की सहेली ने पुलिस को बताया कि स्कूल से लगभग 500 मीटर की दूरी पर उनके पास एक स्लेटी रंग की बड़ी कार आकर रूकी। इससे पहले की वो कुछ समझ पाते एक आरोपित कार से उतरा और अपहृत छात्रा को जबरन खींच कर कार में बैठाने लगा। 

पीड़ित छात्रा ने आरोपित का विरोध किया। लेकिन आरोपी ने जबरदस्ती उसे खींचते हुए कार में बैठा लिया और मौके से भाग निकले। घटना के बाद पीड़िता की सहेली ने घटना की जानकारी स्कूल में शिक्षकों की दी। संस्था के प्राचार्य ने घटना की गंभीरता को देखते हुए घटना की जानकारी अपहृत छात्रा के स्वजन और पुलिस को दी।

छात्रा के अपहरण की सूचना पर जशपुर पुलिस द्वारा की जा रही नाकेबंदी से घबरा कर अपहरण कर्ता ने छात्रा के साथ घटनास्थल से कुछ दूर आगे की जंगल में छिप गया था। ASP उमेश कश्यप ने बताया कि घटना के तीन घंटे बाद ही पीड़ित छात्रा को जंगल से सुरक्षित बरामद करते हुए अपहरण कर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH