सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग , 20 यात्री घायल , 12 घंटे के भीतर आगजनी की दूसरी घटना

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग , 20 यात्री घायल , 12 घंटे के भीतर आगजनी की दूसरी घटना
इटावा 16 नवंबर 2023 - उत्तर प्रदेश के इटावा में वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में आग लग गई है। ट्रेन नंबर 12554 दिल्ली से सहरसा जा रही थी। फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके के मैनपुरी आउटर फाटक के पास ट्रेन के कोच में आग लग गई। हादसे में 20 यात्री घायल हो गए हैं। इन्‍हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इटावा सदर तहसीलदार ने अपने एक बयान में बताया कि नई दिल्ली से सहरसा जंक्शन जाने वाली यात्री ट्रेन संख्या - 12554 के एक कोच S-6 में इटावा जंक्शन में अज्ञात कारण से आग लग गई। उक्त घटना में 20 यात्री आंशिक रूप से घायल हुए हैं। इनमें 13 को उत्तर प्रदेश आर्युविज्ञान संस्थान सैफई रेफर किया गया है एवं 7 का ईंलाज जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है व एक यात्री को डिस्चार्ज कर निवास स्थान पर भेज दिया गया है। उक्त घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। इसमें कुछ यात्री बिहार और यूपी के हैं।

देहात के पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह ने बताया कि दिल्ली से सहरसा जंक्शन जाने वाली ट्रेन संख्या-12554 के एक कोच एस-6 में आग लग गई थी। पता लगते ही तत्काल रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। इस हादसे में किसी जनहानि की खबर नहीं है। ट्रेन 30-35 मिनट के लिए रोकी गई थी। हादसे के शिकार अधिकतर रेल यात्री छठ पूजा में शामिल होने जा रहे थे।

बता दें कि इससे पहले बुधवार की शाम दिल्ली से दरभंगा जा रही ट्रेन की तीन बोगियों में आग लग गई थी। इनमें से एक स्लीपर कोच और दो जनरल बोगियां थीं। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। आग पर काबू पाने के बाद जली तीनों बोगियों को ट्रेन से अलग किया गया, इसके बाद अन्य कोचों में यात्रियों को बैठाकर ट्रेन रवाना की गई।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH