छत्तीसगढ़ - ED की गिरफ्त में आरक्षक , महादेव सट्टा एप के मामले में हुई गिरफ्तारी , पूछताछ जारी

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ED की गिरफ्त में आरक्षक , महादेव सट्टा एप के मामले में हुई गिरफ्तारी , पूछताछ जारी
दुर्ग  03 नवंबर 2023 - महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में ED ने कांस्टेबल भीम यादव को गिरफ्तार किया है। भीम यादव पर दुबई में हुई सटोरियों की सक्सेस पार्टी में शामिल होने और सटोरियों का साथ देने का आरोप है। ED ने आरक्षक भीम यादव को रायपुर कोर्ट में पेश कर 7 दिनों की रिमांड मांगी है।

कांस्टेबल भीम यादव भिलाई के ही एक थाने में पदस्थ है। बताया जा रहा है कि भीम यादव महादेव सट्टा ऐप के किंग सौरभ चंद्राकर का दोस्त है और उसी के साथ मिलकर इस ऐप से जुड़ा हुआ था।

जानकारी ये भी मिली है कि दुबई में हुई सटोरियों की सक्सेस पार्टी में भीम यादव शामिल हुआ था। इस पार्टी में बड़े बड़े सटोरिये शामिल हुए थे। फिलहाल भीम यादव ED की गिरफ्त में है और उससे पूछताछ जारी है। 

वहीँ बता दें कि पिछले दिनों ईडी को ऑनलाइन गेम से जुड़े कुछ लोगों की सूचना मिली थी। इस सूचना पर ED की टीम 2 नवम्बर गुरुवार को भिलाई के हाउसिंग बोर्ड औद्योगिक क्षेत्र के ब्लाक नंबर-15 क्वाटर नंबर-17 में पहुंची थी। ED की कार्रवाई में ड्राइवर असीम उर्फ बप्पा दास के घर के दीवान, अलमारी से 500-2000 के नोट बड़ी संख्या में मिले थे। ED ने नोट गिनने के लिए बैंक से मशीन मंगवाई थी।

इसके पहले ED ने असीम को रायपुर के एक होटल से गिरफ्तार किया था। आरोपी से मिले इनपुट के बाद ED की टीम असीम के घर भिलाई पहुंची थी। घर से बड़ी मात्रा में रकम जब्त की गई थी। फिलहाल इस मामले में भी जांच जारी है और बताया जा रहा है।

बता दें कि भिलाई के ड्राइवर असीम उर्फ बप्पा को आज ED ने न्यायालय में पेश किया न्यायालय ने उन्हें 10 दिन के रिमांड पर ED को सौंप दिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH