छत्तीसगढ़ - गोदाम में निगरानी दल का छापा , भारी मात्रा में मंत्री के प्रिंटेड नाम वाली छाता और साड़ी जप्त

सरगुजा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - गोदाम में निगरानी दल का छापा , भारी मात्रा में मंत्री के प्रिंटेड नाम वाली छाता और साड़ी जप्त
अंबिकापुर 30 अक्टूबर 2023 - सरगुजा में निर्वाचन विभाग के एक्शन से राजनीति गरमायी हुई है। यहां पहले आचार संहिता उल्लंघन के मामले में डिप्टी सीएम TS सिंहदेव को नोटिस जारी हुआ। इसके बाद अब सीतापुर विधानसभा में एक गोदाम में टीम ने छापामार कर गोदाम से खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का नाम और चुनाव चिन्ह प्रिंटेड छाता के साथ ही बड़ी संख्या में साड़ी , खेल सामाग्री और अन्य सामान जब्त किए गए हैं।

बता दे कि सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के आदर्श नगर और प्रतापगढ़ स्थित दो गोदाम में शिकायत के बाद निगरानी दल ने छापेमारी की। मौके पर छापामार कार्यवाही के बाद अधिकारियों ने बोरों में बड़ी मात्रा में भरकर रखे गए सामान बरामद किया गया है। इसके साथ ही एक संदिग्ध टाटा मैजिक वाहन को भी पीछा कर पकड़ा गया।

गाड़ी से खेल सामग्री और अन्य सामान बरामद कर जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान गोदाम में बोरों में भरकर रखे गए 1640 नग साड़ी , 384 नग कांग्रेस प्रत्याशी अमरजीत भगत का नाम और चुनाव चिन्ह प्रिंटेड छाता , 555 नग स्पोर्ट्स जूते सहित टी शर्ट और खेल सामग्री बरामद हुए हैं। 

निगरानी दल की रिपोर्ट के बाद सीतापुर के रिटर्निंग आफिसर ने खाद्य मंत्री को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। नायब तहसीलदार तुषार मानिक ने मीडिया को बताया कि शिकायत मिलने के बाद गोदाम से और एक मैजिक वाहन से सामग्री बरामद की गई है। इनमें खेल सामाग्री के साथ छाते और साड़िया भी मिले हैं। 

आशंका है कि इन सामानों को चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए बांटा जाना था उक्त सभी सामग्रियों को जब्त कर लिया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH