जांजगीर चाम्पा - दिवाली से पहले सज गई थी जुए की महफ़िल , पुलिस ने डाल दिया रंग में भंग
जांजगीर चाम्पा , 31-10-2023 12:14:10 AM
जांजगीर चाम्पा 30 अक्टूबर 2023 - पुलिस ने जुआ खेलते 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट एवं धारा 3 (2) छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई।
29 अक्टूबर को पुलिस मुखीबर सूचना मिली कि बरदेवा खार गैस एजेंसी के पीछे नवागढ़ में कुछ लोग जुआ खेल रहे है। सूचना पर नवागढ़ पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही की गई। मौके पर आरोपी निखिल धीवर उम्र 21 साल , दुर्गेश कश्यप उम्र 19 साल , अजय कश्यप उम्र 26 साल , केदार नाथ साव उम्र 39 साल , शौखी लाल कश्यप उम्र 35 साल सभी निवासी नवागढ़ को जुआ खेलते रंगेहाथ पकड़ा गया।
जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम 5,200 एवं 52 पत्ती तास को बरामद कर आरोपियों के विरूद्ध थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 319/23 कायम कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट एवं छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई।
कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश सेंडे थाना प्रभारी नवागढ़, सहायक उप निरीक्षक रमेश एक्का , आरक्षक, बलराम यादव , टुकेश्वर डनसेना , भुनेश्वर पटेल और थाना नवागढ़ स्टॉफ शामिल रहे।



















