गैंगरेप की रिपोर्ट लिखाने थाने गई पीड़िता को पुलिस ने दी ऐसी सलाह जिसे जानकर उड़ जाएंगे होश

उत्तर प्रदेश , 30-10-2023 12:14:00 AM
Anil Tamboli
गैंगरेप की रिपोर्ट लिखाने थाने गई पीड़िता को पुलिस ने दी ऐसी सलाह जिसे जानकर उड़ जाएंगे होश
कानपुर 29 अक्टूबर 2023 - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर काफी सख्त रहते हैं. अक्सर वो मंच पर ये कहते हुए सुनाई देते हैं, 'अगर लड़कियों या महिलाओं से कोई छेड़छाड़ करेगा तो अगले चौराहे पर यमराज उसका इंतजार कर रहे होंगे. मगर, कानपुर में पुलिस ने गैंगरेप की शिकार एक नाबालिक को न्याय दिलाने के बजाय शर्मनाक हरकत की।

पुलिस के दामन पर दाग लगाने वाली ये खबर कानपुर के सचेंडी इलाके की है. यहां एक व्यक्ति की 15 साल की बेटी अपने दो भाइयों के साथ गुरुवार को मेला देखने गई थी. रात में मेला खत्म होने के बाद वो घर लौट रही थी।

नाबालिग का आरोप है कि पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उसके पास आए और छेड़छाड़ करने लगे. इसके बाद एक प्लाट में ले गए और गैंगरेप किया. इसके बाद फरार हो गए. तभी इलाके के एक अंकल दिखे. इसी बीच मां भी ढूंढते हुए वहां आ गई। लड़की और उसकी मां का आरोप है कि रात में हम लोग FIR दर्ज कराने पुलिस चौकी पहुंचे. वहां दरोगा जी ने कहा, 'अभी छेड़खानी की रिपोर्ट लिखाओ. किसी को नहीं ये नहीं बताना कि बलात्कार हुआ है. नहीं तो तुम्हारी बदनामी होगी फिर तुमसे कोई शादी नहीं करेगा. ये लोग तो 3 महीने बाद छूट जाएंगे।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने बलात्कार मामले में FIR न लिखकर उन्होंने छेड़खानी की रिपोर्ट लिख दी. शुक्रवार सुबह भी पुलिस के पास मां-बेटी पहुंचीं और कहा कि गैंगरेप की FIR लिखी जाए. आरोप है कि इस पर पुलिस ने कहा कि हमने दोनों लड़कों को पकड़ लिया है. तुम रेप की बात किसी को न बताना. मेडिकल हो जाने दो. अभी छेड़खानी की रिपोर्ट लिखी है. मेडिकल के बाद धारा बढ़ा देंगे।

ताज़ा समाचार

सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH