छत्तीसगढ़ - चुनाव में बांटने के लिए शराब का भंडारण शुरू , एक ट्रक शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - चुनाव में बांटने के लिए शराब का भंडारण शुरू , एक ट्रक शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग 15 अक्टूबर 2023 - विधानसभा चुनाव के पहले पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी है। हथखोज स्थित औद्योगिक पार्क में एक गोदाम के भीतर शराब लदे ट्रक को छिपाकर रखा गया था। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने ट्रक को बरामद किया। जब ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें ऊपर से राख भरी मिली। जब राख को खाली किया गया तो अंदर 200 पेटी शराब मिली।

बरामद की गई शराब मध्यप्रदेश की है। वहीं पुलिस ने ट्रक में बैठे दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। उनसे शराब के संबंध में पूछताछ की जा रही है। जब्त शराब की कीमत 12 लाख और ट्रक की कीमत साढ़े सात लाख रुपये आकी गई है। पुरानी भिलाई पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई की है।

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम गणेश कुमार झुराड़े (36) निवासी ग्राम वनी शास्त्री नगर यवतमाल महाराष्ट्र और आसिफ सैय्यद (44) निवासी ताज बाग दरगाह के पीछे शहंशाह चौक नागपुर महाराष्ट्र बताया। आरोपितों ने बताया कि वे लोग नागपुर से राखड़ लेकर आए थे। पुलिस ने ट्रक में लोड राखड़ को हटाकर देखा तो अंदर शराब की पेटियां मिलीं। पुलिस ने पूरे ट्रक को खाली किया तो उसमें से 200 पेटी शराब मिली।

आरोपितों ने पुलिस को बताया है कि वे इंद्रावती से शराब की खेप लेकर आए थे। वे शराब कहां से लेकर आए थे और किसे देने वाले थे, इसके बारे में पूछताछ की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि चुनाव में बांटने के लिए शराब की खेप मंगवाई गई थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH