छत्तीसगढ़ - बेटा पैदा नही होने पर पति ने की पत्नी के साथ हैवानियत , गंभीर हालत में किया गया हॉस्पिटल में भर्ती

सूरजपुर , 02-10-2023 12:27:52 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बेटा पैदा नही होने पर पति ने की पत्नी के साथ हैवानियत , गंभीर हालत में किया गया हॉस्पिटल में भर्ती
सूरजपुर 01 अक्टूबर 2023 - सूरजपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां एक महिला को उसके पति ने पेट्रोल डालकर जला दिया। महिला के शरीर का लगभग 70-80 प्रतिशत हिस्सा जल गया है। बताया जा रहा है कि, महिला के दो बेटी है। बेटा नहीं होने पर उसके ससुराल वाले और पति उसे प्रताड़ित करते थे। पूरा मामला रामानुज नगर थाना क्षेत्र का है। 

पीड़िता महिला के परिजनों ने पति पर पेट्रोल डालकर आग से जलाए जाने का आरोप लगाया है। डॉक्टरों की मुताबिक 70 से 80 प्रतिशत आग लगने से महिला झुलस गई है। बेहतर इलाज के लिए महिला को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। वही मामले की जानकारी तहसीलदार सूरजपुर को मिलने के बाद पीड़िता का बयान लिया गया।

तहसीलदार को दिए गए बयान के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि उसकी दो बेटी है, बेटा नहीं होने के वजह से पति और ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। ऐसे में आज सुबह पति ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस दौरान सास भी वहीं मौजूद थी। फिलहाल तहसीलदार और पुलिस प्रशासन की टीम मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त

सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच

छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत

छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ

छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH