छत्तीसगढ़ - ठर्रा के शौकीनों के लिए अच्छी खबर , अब सरकारी शराब दुकानों में उपलब्ध होगी ठर्रा दारू

रायपुर , 01-10-2023 6:22:10 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ठर्रा के शौकीनों के लिए अच्छी खबर , अब सरकारी शराब दुकानों में उपलब्ध होगी ठर्रा दारू
रायपुर 01 अक्टूबर 2023 - ठर्रा यानी देशी दारू के शौकीनों के लिए एक बड़ी खबर है। प्रदेश में अब दूसरे राज्‍यों की भी देशी शराब की बिक्री हो सकेगी। इसके लिए सरकार ने कुछ नियम तय किए हैं। इन नियमों का पालन करते हुए दूसरे राज्‍यों में बनने वाली देशी शराब भी राज्‍य की सरकारी शराब दुकानों से बेची जा सकेगी।

आबकारी अधिकारियों ने बताया कि छत्‍तीसगढ़ सरकार ने अपने आबकारी नियम (छत्‍तीसगढ़ देशी स्पिरिट नियम 1995) में संशोधन किया है। इसमें कुछ अह्म बदलाव किए हैं। इसके अनुसार कोई एफ.एल.9 अनुज्ञप्तिधारक, प्रदेश के बाहर स्थापित / संचालित ऐसी डिस्टलरी प्लांट (आसवनी) जो परिशोधित स्पिरिट का उत्पादन करते हों के किसी नामपत्र (ब्राण्ड / लेबल), का अनुज्ञप्त परिसर में निर्माण करना चाहता हो, तो वह अपने अनुज्ञप्त परिसर में छत्तीसगढ़ देशी स्पिरिट नियम, 1995 (यथासंशोधित) के सम्यक् पालन पश्चात् कर सकेगा। इसके लिए अलग से अनुज्ञप्ति प्राप्त करनी होगी। 

विशेषाधिकार व्यवस्था के तहत् देशी मदिरा निर्माण, भण्डारण तथा प्रदाय के लिए परिक्षेत्र, सी. एस. 1 - ख और विदेशी मदिरा निर्माण, भण्डारण व प्रदाय के परिक्षेत्र से पूर्णतः पृथक से होगा अर्थात् सी. एस. 1-ख व विदेशी शराब के लिए निर्धारित परिक्षेत्र का उपयोग देशी मदिरा के निर्माण, भण्डारण एवं प्रदाय के लिए नहीं किया जा सकेगा।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत

आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH