छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत , ग्रामीणों ने NH पर किया चक्काजाम

धमतरी , 01-10-2023 3:36:02 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत , ग्रामीणों ने NH पर किया चक्काजाम
धमतरी 30 सितंबर 2023 - नेशनल हाईवे पर भाठागांव के पास आज कार और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कार में तोड़फोड़ कर चक्काजाम किया. आधा घंटा बाद मामला शांत होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर लगभग 2 बजे नेशनल हाईवे पर भाठागांव का युवक विनय बंजारे 21 वर्ष पिता सुरेश बंजारे अपनी बाइक से कुरूद की ओर से आ रहा था. भाठागांव ढाबा के पास क्रॉसिंग पार कर रहा था। इसी दौरान अभनपुर की ओर से आ रही कार क्रमांक CG 05 AN 7766 ने ठोकर मार दी, जिससे मौके पर ही विनय की मौत हो गई। 

हादसे की खबर लगते ही गांव के युवक बड़ी संख्या में घटना स्थल पहुंचे और युवक की मौत से आक्रोशित होकर कार में तोड़फोड़ करते हुए सड़क पर ही डटे रहे, जिससे चक्काजाम की स्थिति बन गई. सूचना पर कुरुद पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्हें युवाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ा, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया था. लगभग आधा घंटा बाद मामला शांत होने के बाद पुलिस ने शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ताज़ा समाचार

सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच

छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत

छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ

छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त

छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH