14 साल की नाबालिग का रेप करने के बाद बेड के अंदर किया बंद , कई घंटे बाद इस हाल में मिली नाबालिग

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
14 साल की नाबालिग का रेप करने के बाद बेड के अंदर किया बंद , कई घंटे बाद इस हाल में मिली नाबालिग
यमुनानगर 09 अगस्त 2023 - हरियाणा के यमुनानगर में दरिंदगी की दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. यहां एक नाबालिग लड़की के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने रेप किया और उसे बेड के बॉक्स में बंद कर दिया. इसके बाद परिवार के लोगों के साथ मिलकर लड़की को ढूंढने का नाटक करता रहा. मामले का खुलासा होने पर लोगों के होश उड़ गए।

यमुनानगर के एक परिवार में चौदह साल की लड़की रात में खाना खाने के बाद सोने चली गई. मगर, सुबह वो घर में नहीं मिली. इस पर पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. 2 घंटे के भीतर पुलिस ने लड़की को जिस हालत में बरामद किया, उससे सभी की रूह कांप उठी।

पुलिस के अनुसार, लड़की को पड़ोस में ही रहने वाले गुरप्रीत नाम के युवक ने बहला फुसलाकर अपने पास बुलाया था. रेप करने के बाद उसे अपने बेड के बॉक्स में बंद कर दिया था. सुबह परिवार वालों ने लड़की को घर में नहीं पाया तो अनहोनी के डर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस मौके पर आई और लड़की की तलाश शुरू की।

आरोपी गुरप्रीत भी पुलिस के सामने लड़की को ढूंढने के लिए नाटक कर रहा था. इस पर पुलिस को उसकी हरकतों पर शक हुआ. पुलिस जब उसके घर गई तो हमीदा पुलिस प्रभारी गुरदयाल सिंह को बेड के अंदर से आहट महसूस हुई. जिसे खुलवा कर देखा गया तो लड़की कपड़ों के नीचे रोती-बिलखती हुई मिली. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने लड़की को बहला फुसलाकर अपने घर बुलाया था. उसको धमकियां भी दे रहा था कि शोर मचाया तो परिवार को जान से मार देगा. पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया है. इसमें रेप होने की पुष्टि हुई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH