राह चलती छात्रा का दुपट्टा खींच कर हवा में उड़ाना बाईक सवार दो मनचलों को पड़ा भारी

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
राह चलती छात्रा का दुपट्टा खींच कर हवा में उड़ाना बाईक सवार दो मनचलों को पड़ा भारी
कानपुर 07 अगस्त 2023 - उत्तर प्रदेश के कानपुर में दो मनचलों को एक लड़की का दुपट्टा खींचकर हवा में उड़ाना भारी पड़ गया. लड़की का दुपट्टा उड़ाते हुए उनकी करतूत CCTV में रिकॉर्ड हो गई. जब पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी मिली तो जांच की गई. पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर दबिश दी. फिलहाल दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र का है, यहां पर स्कूल से लौट रही दो छात्राओं के साथ दो मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी. यह घटना शहर के भाटिया तिराहे से स्टेशन साइड जाने वाली रोड का है. यहां पर दो छात्राएं स्कूल से लौट रही थीं. इसी दौरान दो मनचले बाइक से तेजी से निकले और एक छात्रा का दुपट्टा खींच कर हवा में उड़ा दिया. थोड़ी दूर जाकर दोनों मनचलों ने छात्रा का दुपट्टा सड़क पर फेंक दिया।

यह पूरा घटना पास ही लगे एक CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. किसी ने CCTV की फुटेज को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही यह वीडियो वायरल हो गया. वायरल होने के बाद यह पूरा मामला पुलिस की नजर में आया. पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए वीडियो की जांच पड़ताल शुरू कर दी. पुलिस ने जब पूछताछ की तो आरोपियों को पहचान की गई।

पुलिस ने तुरंत ही कार्रवाई करते हुए दोनों मनचलों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों की पहचान रोहित और अर्जुन नाम के युवकों के रूप में की गई है. पुलिस ने बताया कि दोनों मनचलों ने एक इससे पहले एक मोबाइल लूट की घटना को भी अंजाम दिया था. छात्रा का दुपट्टा खींचने के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH