खुद को भगवान शिव के अवतार होने का भ्रम पाल कर बुजुर्ग ने कर दिया यह कांड

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
खुद को भगवान शिव के अवतार होने का भ्रम पाल कर बुजुर्ग ने कर दिया यह कांड
जयपुर 07 अगस्त 2023 - राजस्थान के उदयपुर जिले से काफी हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक नशे में धुत शख्स ने 85 वर्षीय महिला की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, यह घटना सायरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तारपाल गांव में 5 अगस्त को हुई है। 

इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 79 वर्षीय आरोपी प्रताप सिंह को महादेव मंदिर के पास छतरी से महिला की पिटाई करते हुए और पैरों से भी मारते हुए देखा जा सकता है। महिला की पिटाई करते समय आरोपी खुद को भगवान शिव का अवतार होने का दावा भी कर रहा है।

पुलिस के अनुसार, प्रताप, नाथू सिंह और दो किशोरों सहित चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, जो घटनास्थल के समय वहीं मौजूद थे और वीडियो बना रहे थे। इस वीडियो में बुजुर्ग महिला रहम की गुहार लगाती नजर आ रही है। महिला के पास खड़ा दूसरा शख्स आरोपी को पीटने से मना कर रहा होता है। वीडियो बनाने वाले दो नाबालिगों ने भी आरोपियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

पूछताछ के दौरान उस व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि नशे की हालत में उसने सोचा कि वह भगवान शिव का अवतार है और इसलिए उसने महिला को पीट-पीटकर मार डाला। उदयपुर के एसपी भुवन भूषण यादव ने बताया कि आरोपी ने महिला को वापस जीवित करने का भी दावा किया था। इस मामले में मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH