सड़क हादसे में बच्चे की मौत के बाद भड़की हिंसा , पुलिस वैन को लगाई आग , पूरा शहर छावनी में तब्दील

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सड़क हादसे में बच्चे की मौत के बाद भड़की हिंसा , पुलिस वैन को लगाई आग , पूरा शहर छावनी में तब्दील
कोलकाता 05 अगस्त 2023 - कोलकाता के बेहाला में एक सड़क हादसे के बाद हिंसा की खबर सामने आई है. स्कूल जा रहे बच्चे की हादसे में हुई मौत के बाद लोग भड़क गए. उपद्रवियों ने सड़क पर जमकर बवाल काटा. गाड़ियों में आगजनी और तोड़फोड़ के बीच पुलिस की उपद्रवियों से झड़प भी हुई है. फिलहाल पूरे इलाके में भारी पुलिसबल की तैनाती की गई है. बताया गया कि हालात को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा, जो लोग सड़कों पर हंगामा कर रहे थे उन्हें पुलिस ने खदेड़ा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार (4 अगस्त) को सुबह स्कूल जाते वक्त एक बच्चे को एक लॉरी ने टक्कर मार दी. जिसमें बच्चा बुरी तरह से जख्मी हो गया और उसने दम तोड़ दिया. इस हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने डायमंड हार्बर रोड पर पुलिस की गाड़ी और सरकारी बस को आग लगा दी।

उपद्रवियों ने हादसे के बाद पुलिस पर एक्शन नहीं लेने के आरोप लगाया. पुलिस के मुताबिक इस सड़क हादसे में बच्चे के साथ उसके पिता भी घायल हुए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पिता की हालत भी गंभीर बताई जा रही है. ये हादसा सुबह 6:30 बजे के करीब हुआ. हादसे के बाद लोगों ने आरोपी ड्राइवर को पकड़ने को लेकर हंगामा किया और उसके बाद देखते ही देखते हिंसा शुरू हो गई. फिलहाल मौके पर पुलिसबल मौजूद है और हल्का बल इस्तेमाल करने के बाद हालात पर काबू पा लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक ये हंगामा करीब दो घंटे तक चलता रहा. इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस की तरफ पत्थरबाजी भी की, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक पुलिस ने इस दौरान आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया. मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया और गाड़ियों में लगाई आग को बुझाया गया।

सोर्स - abp

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH