नगर निगम के मेयर के घर पर देर रात ACB की दबिस , मेयर पति सहित तीन गिरफ्तार

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नगर निगम के मेयर के घर पर देर रात ACB की दबिस , मेयर पति सहित तीन गिरफ्तार
जयपुर 05 अगस्त 2023 - एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने जयपुर हेरिटेज नगर निगम मेयर मुनेश गुर्जर के घर छापा मारा। टीम ने मेयर के पति सुशील गुर्जर और दो दलालों को गिरफ्तार किया है। सुशील पर पट्‌टे बनाने की एवज में 2 लाख रुपए की घूस मांगने का आरोप है। मेयर के घर सर्च में 40 लाख रुपए नकद मिले हैं। जिन्हें गिनने के लिए नोट गिनने की मशीन मंगाई है। इसके साथ ही एक दलाल के घर भी 8 लाख नकद बरामद हुए हैं। मामले में मेयर की भूमिका को लेकर भी ACB जांच कर रही है।

ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि ACB की स्पेशल इंवेस्टिगेशन यूनिट (SIU) जयपुर इकाई को शिकायत दी गई कि पट्टा जारी करने की एवज में सुशील गुर्जर की ओर से दलाल नारायण सिंह और अनिल दुबे के मार्फत 2 लाख रुपए मांगे जा रहे हैं।

ACB जयपुर के उप महानिरीक्षक रणधीर सिंह के सुपरविजन में शिकायत का सत्यापन किया गया। शुक्रवार रात ASP ललित शर्मा के नेतृत्व में टीम ने दलाल नारायण सिंह निवासी 55 A नेहरू नगर, हटवाड़ा रोड जयपुर को परिवादी से 2 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार गया।

मामले में शामिल होने के आधार पर मेयर पति सुशील गुर्जर निवासी A-3 आदर्श कॉलोनी शक्तिनगर हटवाड़ा रोड़ हसनपुरा, जयपुर और दलाल अनिल दुबे निवासी 173, शक्तिनगर हटवाड़ा रोड हसनपुरा जयपुर को भी गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान दलाल नारायण सिंह के घर की तलाशी में 8 लाख रुपए से अधिक नकदी बरामद की गई है। ACB अधिकारी आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH