युवती ने कांग्रेस विधायक के भतीजे पर लगाया रेप का आरोप , विधायक ने दी यह सफाई

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
युवती ने कांग्रेस विधायक के भतीजे पर लगाया रेप का आरोप , विधायक ने दी यह सफाई
अलवर 03 अगस्त 2023 - राजस्थान के अलवर में एक 43 वर्षीय महिला ने कांग्रेस विधायक के भतीजे पर रेप का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक के भतीजे वीरेंद्र उर्फ वीरू ने उसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देकर उसके साथ बार-बार रेप किया। महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब वो मामले की शिकायत लेकर खेरिली पुलिस स्टेशन पहुंची तो पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की। पुलिसवालों ने FIR दर्ज करने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने अलवर पुलिस अधीक्षक के यहां फरियाद लगाई है।

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी उसके पति का परिचित था। वो अक्सर उसके ब्यूटी पार्लर में बेवजह घुस जाता था। आरोपी ने उसे आंगनवाड़ी में सरकारी नौकरी दिलाने का वादा किया था। आरोपी ने कहा था कि वो विधायक का PA है और उसे नौकरी दिलवा देगा। महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि वीरेंद्र ने उसका रेप किया और इस घटना की फोटो, वीडियो बना ली। इनके जरिए वीरेंद्र ने उसे ब्लैकमेल करते हुए कई बार उसका रेप किया।

वहीं इस मामले को लेकर अलवर के कठूमर से कांग्रेस विधायक बाबूलाल ने साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि उनका भतीजा उनके व्यक्तिगत सहायक (PA) के रूप में काम करता है। उसे राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।

इस मामले पर पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने कहा कि महिला ने सोमवार को उनके कार्यालय में आकर अपनी शिकायत दी थी। इस शिकायत को ASP के पास कार्रवाई के लिए भेज दिया था। इसके बाद महिला की शिकायत के आधार पर कांग्रेस विधायक के भतीजे के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। अलवर पुलिस ने कहा कि उन्होंने आरोपी के खिलाफ रेप सहित IPC की कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH