दो गुटों में हिंसक झड़प के बाद आगजनी और तोड़फोड़ , इंटरनेट सेवा बंद , पूरा शहर पुलिस छावनी में तब्दील

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दो गुटों में हिंसक झड़प के बाद आगजनी और तोड़फोड़ , इंटरनेट सेवा बंद , पूरा शहर पुलिस छावनी में तब्दील
नूंह 31 जुलाई 2023 - हरियाणा के नूंह में ब्रजमंडल यात्रा के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। स्थिति तनावपूर्ण है और प्रशासन ने इस पर काबू पाने के लिए कई जिलों से पुलिस फोर्स मंगाई है। वहीं अफवाहों से बचने के लिए प्रशासन ने अस्थायी तौर पर इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम से कई गाड़ियों में सवार विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भगवान शिव का जलाभिषेक करने नूंह में नलहड शिव मंदिर गए हुए थे। यात्रा जैसे ही शिव मंदिर के पास पहुंची, उसी दौरान पथराव किया गया। हिंदू संगठन से जुड़े लोगों के जय श्रीराम की जयकार करते ही मुस्लिम समुदाय के लोग विरोध करने लगे। उपद्रवियों ने पेट्रोल बम फेंके और कई गाड़ियों में आग लगा दी। वहीं, नलहड़ शिव मंदिर में करीब 5000 लोग अभी भी फंसे हुए हैं।

ब्रजमंडल यात्रा गुरुग्राम से शुरू हुई थी और नूंह जा रही थी। इसमें विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी शामिल हैं। यात्रा नूंह के नलहड़ मंदिर पहुंची ही थी कि उपद्रवियों ने पेट्रोल बम फेंके और पथराव शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गई और हालात को काबू पाने की कोशिश की। पुलिस ने भीड़ को शांत करने के लिए फायरिंग भी की। फायरिंग में तीन लोगों को गोली लगी है। फायरिंग में होमगार्ड के एक जवान की मौत की सूचना है। वहीं पत्थरबाजी में कई घायल हुए हैं। इसके अलावा भीड़ ने कई गाड़ियों में भी आग लगा दी।

घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव है और और कई जगहों से छिटपुट घटनाओं की खबरें आ रही हैं। नूंह के नगीना कस्बे में उपद्रवियों ने एक आयल मिल में आग लगा दी। वहीं, गांव सिगार में हिंदू परिवार के लोगों पर पथराव किये जाने की सूचना है। ये उपद्रव सोहना तक पहुंच गया है। वहां भी उपद्रवियों ने एक गाड़ी में आग लगा दी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH