बैकफुट पर आये कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष , अपने विवादित बयान पर मांगी माफी

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बैकफुट पर आये कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष , अपने विवादित बयान पर मांगी माफी
गोवाहाटी 29 जुलाई 2023 - असम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा अपने विवादित बयान से बैकफुट पर आ गए हैं. उन्होंने भगवान कृष्ण-रुक्मिणी और धृतराष्ट्र-गांधारी की शादी की तुलना 'लव जिहाद' से किए जाने वाले बयान पर माफी मांगी है. बोरा ने एक दिन पहले गोलाघाट में तिहरे हत्याकांड पर बयान दिया था, जिसके बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने नाराजगी जताई थी और धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने पर FIR और गिरफ्तारी की चेतावनी दी थी।

बता दें कि सोमवार को गोलाघाट जिले में एक 25 साल के युवक ने पारिवारिक विवाद में अपनी पत्नी और उसके माता-पिता की हत्या कर दी थी. बाद में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था. इस घटना के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक बयान में इसे 'लव जिहाद' का मामला बताया था. चूंकि पति मुस्लिम था और पत्नी हिंदू थी.

भूपेन बोरा ने क्या बयान दिया था?

सीएम के बयान पर कांग्रेस नेता बोरा ने प्रतिक्रिया दी थी और कहा था, प्यार और युद्ध में सब कुछ जायज है. हमारे प्राचीन ग्रंथों में कई कहानियां हैं, जिनमें कृष्ण का रुक्मिणी के साथ भागना भी शामिल है. उन्होंने आगे कहा था, महाभारत होने का मूल क्या है? दरअसल, गांधारी का परिवार धृतराष्ट्र से विवाह नहीं करवाना चाहता था. भीष्म पितामह ने उन दोनों के बीच जबरन शादी करवा दी. मामा शकुनि के भाई जेल में थे. बाद में उसने कौरवों से बदला लिया. वह भी लव जिहाद है. बोरा का कहना था कि मुख्यमंत्री को आज के युग में विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोगों के बीच शादी का राग नहीं अलापना चाहिए।

विवाद बढ़ने पर कांग्रेस नेता बोरा ने माफी मांग ली है. उन्होंने कहा, कल रात सपने में मेरे दादाजी ने मुझसे कहा कि बयान गलत है. इससे राज्य के लोगों को ठेस पहुंची है. इसलिए, मैंने 'नामघर' (वैष्णव प्रार्थना कक्ष) में मिट्टी का दीपक और पान का पत्ता और सुपारी चढ़ाने और भगवान से माफी मांगने का फैसला किया है. मैं ऐसा इसलिए नहीं करूंगा क्योंकि मैं मुख्यमंत्री या बीजेपी से डरता हूं. बल्कि बयान से लोगों और सत्राधिकारों (वैष्णव आध्यात्मिक प्रमुखों) को चोट पहुंची है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH