भारत से एक और युवती प्रेमी असलम से मिलने जा रही थी पाकिस्तान , एयरपोर्ट पर हुई गिरफ्तार

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भारत से एक और युवती प्रेमी असलम से मिलने जा रही थी पाकिस्तान , एयरपोर्ट पर हुई गिरफ्तार
जयपुर 29 जुलाई 2023 - पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर , भारत से पाक गई अलवर की अंजू के बाद राजस्थान में एक और ऐसा ही मामला शुक्रवार को सामने आया है जँहा सीकर के श्रीमाधोपुर की रहने वाली 17 साल की नाबालिग अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तान जाने के लिए जयपुर एयरपोर्ट पहुंची। एयरपोर्ट पर CISF के जवानों ने नाबालिग को कस्टडी में लेकर एयरपोर्ट पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में पता चला कि लड़की लाहौर में अपने प्रेमी से मिलने जा रही थी।

DCP ईस्ट ज्ञानचंद यादव ने बताया कि दोपहर में 2 बजे एक लड़की दो लड़कों के साथ एयरपोर्ट पहुंची। जहां उसने पाकिस्तान का टिकट मांगा। एयरपोर्ट स्टाफ ने पहले मजाक समझा लेकिन उसके बाद लड़की ने उन्हें बताया कि वह पाकिस्तानी है। अपनी बुआ के साथ तीन साल पहले भारत आई थी। वह सीकर के श्रीमाधोपुर में रह रही थी। कुछ दिन पहले उसका बुआ से झगड़ा हो गया। इसके बाद वह शुक्रवार सुबह बस से जयपुर पहुंच गई।

डीसीपी ने बताया कि लड़की ने पहले बताया कि वह लाहौर के पास इस्लामाबाद की रहने वाली है। इसके बाद महिला केंद्र से भी महिलाओं को बुलाकर लड़की से पूछताछ की गई। एटीएस और आईबी के सीनियर अधिकारी भी एयरपोर्ट थाने पहुंचे। उन्होंने भी लड़की से पूछताछ की। लड़की के पास पुलिस को 250 रुपए मिले हैं।

पूछताछ में सामने आया कि लड़की सीकर के श्रीमाधोपुर की रहने वाली है। करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती लाहौर के युवक असलम लाहोरी से हुई थी। लड़की ने बताया कि मेरे स्कूल की दूसरी लड़कियों से भी असलम की दोस्ती है। असलम ने ही लड़की को झांसा दिया और सिखाया कि एयरपोर्ट पर जाकर उसे क्या बोलना है। लड़की का मोबाइल सीज कर लिया गया है। लड़की के मोबाइल को चेक किया जाएगा।

लड़की के घरवालों को सूचना दे दी गई है। वे लोग भी लड़की के डॉक्यूमेंट लेकर जयपुर पहुंच रहे हैं। उन्हे भी पता नहीं है कि उनकी लड़की किसी लड़के से मिलने के लिए पाकिस्तान जा रही थी।

पुलिस का कहना है कि यह हनीट्रेप का मामला लगता है। लड़की का आरोपी ने ब्रेन वॉश किया था। लड़की ने पूछताछ में बताया है कि उसकी अन्य दोस्त भी इंस्टाग्राम पर असलम लाहौरी के साथ बातें करती हैं। ऐसे में पुलिस लड़की के मोबाइल फोन से असलम का इंस्टाग्राम अकाउंट चैक कर रही हैं। पता किया जा रहा है कि वह भारत की कितनी लड़कियों के संपर्क में था।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH