प्यार के जाल में फंसाकर युवक से बनाये शारीरिक संबंध , फिर रेप केस में फंसाने का डर दिखा कर किया यह कांड

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्यार के जाल में फंसाकर युवक से बनाये शारीरिक संबंध , फिर रेप केस में फंसाने का डर दिखा कर किया यह कांड
पलवल 27 जुलाई 2023 - हरियाणा के पलवल जिले में एक महिला द्वारा गांव के ही एक युवक को पहले प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित कर उससे करीब 90 लाख रुपये की नकदी और प्लाट हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित युवक की पत्नी की शिकायत पर आरोपी महिला और उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

कैंप थाना प्रभारी सत्यनारायण के अनुसार मर्रोली निवासी एक महिला ने ठाणे में दी शिकायत में बताया की उनकी मुलाकात वर्ष 2019 में गांव की ही एक महिला से हुई थी। महिला ने मेरे पति को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये और उसे ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने लगी। पैसा न देने पर झूठे बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी देने लगी। आरोपी महिला ने 2019 से अबतक मेरे पति को ब्लैकमेल करती आ रही है। कई बार मैंने उसको समझने की भी कोशिश की। लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आई।

पीड़िता ने शिकायत में बताया की महिला ने ब्लैकमेल कर एक प्लॉट भी अपने नाम करवा लिया और अब तक उसने मेरे पति से प्रॉपर्टी और नकदी को मिलकर कुल 80 से 90 लाख रुपये हड़प लिए। साथ ही उसने मेरे पति पर रेप का केस लगवाने का दबाब बनाकर उसके पैसों से एक प्लॉट भी खरीद लिया। मेरे पति के पैसों से ही मकान बना लिया। कई बार मेरे परिवार वालों ने महिला को भाईचारे के तौर पर भी समझने की कोशिश की। बीच-बीच में वो अपने और परिजनों के खातों में भी मेरे पति से पैसे डलवाती रही।

2019 से 2023 तक अपने पति से तलाक के केस के दौरान मेरे पति से लगातार पैसे ऐंठती रही। महिला ने शिकायत में बताया की उसने पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया हुआ और महिला का यह पेशा बन चुका है। जो लोगों को अपने चंगुल में फंसाकर लोगों को ब्लकमेल कर पैसा हड़पती है। इस काम में उसका पति भी साथ देता है। उसने वैसे ही साजिश के तहत तलाक का केस डाला हुआ है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH