भाजपा विधायक का निधन , हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस , पार्टी में शोक की लहर

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भाजपा विधायक का निधन , हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस , पार्टी में शोक की लहर
कोलकाता 25 जुलाई 2023 - पश्चिम बंगाल के धूपगुड़ी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक बिष्णु पद रे का मंगलवार सुबह यहां के एक सरकारी अस्पताल में निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे और कुछ समय से फेफड़ों के संक्रमण से जूझ रहे थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य विधानसभा के मानसून सत्र में हिस्सा लेने के लिए कोलकाता पहुंचे रे को बेचैनी की शिकायत के बाद रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने PTI-भाषा को बताया की सोमवार को विष्णु पद रे सर्जरी की गई थी। इसके बाद उनकी तबीयत में थोड़ा सुधार भी हुआ, लेकिन रात में हालत फिर बिगड़ गई और मंगलवार तड़के तीन बजे उनका निधन हो गया।

विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने विधायक पद रे के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उनके परिवार के सदस्यों, दोस्तों और अनुयायियों के प्रति संवेदना व्यक्त की। शुभेंदु ने ट्वीट किया, ‘‘मैं अपने सहयोगी और धूपगुड़ी से विधायक बिष्णु पद रे के असामयिक निधन से बेहद दुखी हूं।

उन्हें दिल की बीमारी के कारण पीजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बंगाल भाजपा विधायक दल की ओर से मैं उनके परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।’’ सूत्रों ने बताया कि पद रे के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए विधानसभा ले जाया जाएगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..

छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत

छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..

छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH