बड़ी खबर , मुख्यमंत्री कार्यालय पर भीड़ ने किया हमला , पाँच सुरक्षाकर्मी घायल

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ी खबर , मुख्यमंत्री कार्यालय पर भीड़ ने किया हमला , पाँच सुरक्षाकर्मी घायल
मेघालय 24 जुलाई 2023 - मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के तुरा स्थित कार्यालय पर सोमवार को भीड़ ने पथराव कर दिया. इस घटना में पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए. जब भीड़ ने इस घटना को अंजाम दिया, उस वक्त संगमा अपने कार्यालय के अंदर थे।

दरअसल, गारो हिल्स स्थित सोसायटी ग्रुप तुरा में शीतकालीन राजधानी की मांग कर रहा है. इसको लेकर लोग भूख हड़ताल पर भी हैं. 14 दिनों से चल रही भूख हड़ताल के बाद सीएम संगमा आंदोलन कारी समूहों के साथ अपने ऑफिस में बैठक कर रहे थे इसमें ACHIKऔर GHMMC सहित अन्य प्रदर्शनकारी समूह पहुंचे थे।

सीएम और गुटों के बीच बैठक शांतिपूर्वक चल रही थी. इसी बीच भीड़ सीएम ऑफिस के बाहर इकट्ठा हो गई और पथराव करने लगी. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े. इससे प्रदर्शनकारी और अधिक उग्र हो गए और जमकर पथराव किया. इसमें पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि तुरा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. सीएम संगमा, सरकार में मंत्री मार्कुइस एन मराक व कई अधिकारी कार्यालय में हैं. सीएम ने आंदोलनकारी समूहों को शिलांग में चर्चा के लिए आमंत्रित किया है. ये चर्चा 8 या 9 अगस्त को हो सकती है।

भीड़ के हमले को लेकर सीएम संगमा ने कहा कि आज तुरा में हुई घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. प्रदर्शनकारी समूहों के साथ चर्चा लगभग खत्म हो चुकी थी. तभी हमने बाहर से कुछ हलचल सुनी. सीएम ने कहा कि पथराव उन लोगों द्वारा शुरू किया गया जो आंदोलनकारी समूहों का हिस्सा नहीं थे. पुलिस की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. घायलों को उपचार के लिए 50 हजार रुपये दिए जाएंगे. उनका सारा खर्च सरकार वहन करेगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH