छत्तीसगढ़ के इस शिक्षिका के जज्बे को सलाम जो बच्चों का भविष्य गढ़ने के लिए हर रोज जान को जोखिम में डालती है

सरगुजा , 24/07/2023 5:49:34 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के इस शिक्षिका के जज्बे को सलाम जो बच्चों का भविष्य गढ़ने के लिए हर रोज जान को जोखिम में डालती है
अंबिकापुर 24 जुलाई 2023 - उत्तर छत्तीसगढ़ नदी - नाले , जंगल , पहाड़ से घिरा हुआ हैं। यहां के कई बसाहट कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले हैं। बारिश के मौसम में इन बसाहटों तक पहुंच पाना आसान नहीं होता लेकिन कुछ कर्मठ शासकीय कर्मचारी ऐसे भी हैं जो जान जोखिम में डालकर कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं।

ऐसी ही एक शिक्षिका हैं कर्मिला टोप्पो बलरामपुर जिले के झींगों की रहने वाली कर्मिला टोप्पो की पदस्थापना वाड्रफनगर जनपद के ग्राम पंचायत गुरमुटी के आश्रित ग्राम धौरपुर के प्राथमिक पाठशाला में है।धौरपुर दुर्गम ग्राम हैं। बारिश के सीजन में यहां तक पहुंचना बेहद कष्टकर है।वाड्रफनगर जनपद मुख्यालय से यहां तक जाने के लिए सीधी सड़क नहीं हैं। सड़क मार्ग से जाने पर लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।

वाड्रफनगर से अंबिकापुर मार्ग पर 11 नंबर तक जाने के बाद रमकोला सड़क पर आगे बढ़ने के बाद जंगल के रास्ते यहां जाना पड़ता है इसलिए वाड्रफनगर से मढ़ना होते जंगल के रास्ते ही लोग आना - जाना करते है। सूखे मौसम में तो दिक्कत नहीं होती लेकिन बारिश के मौसम में यहां जाने के लिए खतरा उठाना पड़ता है। रास्ते मे मोरन और इरिया नदी का संगम स्थल पड़ता है। इसी नदी को पार कर शिक्षिका कर्मिला टोप्पो प्राथमिक पाठशाला के बच्चों को पढ़ाने जाती हैं।

शिक्षिका कर्मिला टोप्पो, वाड्रफनगर में दो बच्चों के साथ रहती है। उनके पति भी शिक्षक है। इनकी पदस्थापना जिले के दूसरे विकासखंड में है। कर्मिला टोप्पो की कर्तव्यनिष्ठा से अधिकारी भी अब उसकी प्रशंसा कर रहे हैं। 

प्रतिदिन वह वाड्रफनगर से स्कूटी से मढ़ना गांव पहुंचती है और स्कूटी को इसी गांव में खड़ी कर नदी पार कर लगभग तीन किलोमीटर का सफर पैदल पूरा कर स्कूल धौरपुर पहुंचती हैं। कमर तक नदी में पानी होने की स्थिति में भी उन्हें दिक्कत नहीं होती। बाढ़ आने पर स्कूल पहुंचना संभव नहीं होता।

कर्मिला बताती हैं कि आदिवासी परिवारों के 10 बच्चे प्राथमिक स्कूल में पढ़ते हैं बच्चों को शिक्षा देने की जबाबदारी मिली है उनका प्रयास होता है कि हर बाधा को पार कर स्कूल तक पहुंचे। गांव में किराए का मकान नहीं होने के कारण ही वहां रहना भी संभव नहीं है। बलरामपुर कलेक्टर ने शिक्षिका की सोच को प्रेरणादायक बताया हैं।

ताज़ा समाचार

भारत मे कॉकरोच जनता पार्टी की आंधी, देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को पीछे छोड़ बना NO-1
भारत मे कॉकरोच जनता पार्टी की आंधी, देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को पीछे छोड़ बना NO-1
छत्तीसगढ़ - अपनी पत्नी को आई लव यू बोलना पति को पड़ा भारी, नाराज साले ने दोस्तो के मिलकर..
छत्तीसगढ़ - अपनी पत्नी को आई लव यू बोलना पति को पड़ा भारी, नाराज साले ने दोस्तो के मिलकर..
नशे के गिरफ्त में सक्ती के युवा, गुमटी, दवाई दुकान और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों तक मे बिक रही है नशे का सामान, पुलिस बेखबर
नशे के गिरफ्त में सक्ती के युवा, गुमटी, दवाई दुकान और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों तक मे बिक रही है नशे का सामान, पुलिस बेखबर
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी के आपसी विवाद का फायदा उठा कर दोस्त ने महिला को बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी के आपसी विवाद का फायदा उठा कर दोस्त ने महिला को बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ - पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगाकर युवराज ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगाकर युवराज ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
इस तारीख से शुरू हो रहा है नौतपा, आसमान से बरसेगी आग, जाने क्या है नौतपा का मतलब
इस तारीख से शुरू हो रहा है नौतपा, आसमान से बरसेगी आग, जाने क्या है नौतपा का मतलब
चाचा की गैरमौजूदगी में भतीजे ने चाची को बनाया हवस का शिकार, CCTV में कैद हुई वारदात
चाचा की गैरमौजूदगी में भतीजे ने चाची को बनाया हवस का शिकार, CCTV में कैद हुई वारदात
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव का कहर, पारा हुआ 45 डिग्री के पार, 05 दिनों तक लू चलने का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव का कहर, पारा हुआ 45 डिग्री के पार, 05 दिनों तक लू चलने का अलर्ट
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार मालवाहक ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार मालवाहक ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH